रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
रांचीः झारखंड का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक, अभिषेक आनंद ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि, 30 मार्च से 31 मार्च तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान झारखंड के रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश के साथ बज्रपात और ओले पड़ने की भी संभावना है। 1 अप्रैल के बाद गर्मी बढेगी, इसलिए लोग गर्मी झेलने के लिए भी तैयार रहें।
30 मार्च से 1 अप्रैल तक लोगों को सावधान रहने की जरुरतः
चुंकि झारखँड के रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक बारिश के साथ बज्रपात, और ओला वृष्टि भी होगी, इसलिए लोगों से अपील है की बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर शरण लें, वृक्षों के नीचे खड़े ना हों।
1 अप्रैल के बाद से तापमान में होगी वृद्धिः मौसम विभाग
29 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा कुछ खास बदलाव इस समय नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुशार 1 अप्रैल के बाद गर्मी में तेजी आयेगी।