Categories
मुद्दा Festival of Jharkhand मनोरंजन

कांके प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस..

57

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांची(कांके प्रखंड): विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांके प्रखंड के सुकुरहुटू गांव में बड़े ही धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।

अनूप लोहरा और सहदेव मुंडा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के शहीदों की तस्वीरों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपारिक वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के थाप पर झारखंडी लोकगीत गाते और नृत्य करते शामिल हुवें।

शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते जनप्रतिनिधि.

कार्यक्रम में  लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, हरिनाथ साहू ने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुवे कहा कि, हमारे पूर्वजों, अमर वीर क्रांतिकारी व बलिदानी महापुरुषों को याद करते हुवे हम सभी को संकल्प लेने की आवश्यकता है कि, झारखंड और झारखंडियों की पहचान, अस्मिता, जल-जंगल, जमीन, खनिज संपदा, भाषा-संस्कृति, सभ्यता, खतियान, संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा व सामाजिक न्याय एवं राजनीतिक भागीदारी के निहीतार्थ झारखंड नवनिर्माण के लिए फिर एक उलगुलान की आवश्यकता है। आदिवासी-मूलवासियों को एक होकर झारखंड को लूट खंड बनने से बचाना है।

वहीं मौके पर मौजूद कांके प्रखंड के उप प्रमुख, अंजय बैठा ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुवे कहा कि, हर समाज की अपनी-अपनी संस्कृति सभ्यता होती है और उसे हम सभी को बचाने की जरूरत है। हिंदुस्तान की खूबसूरती ही है कि इस देश में हर जाति और विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते है। हमें जाति धर्म के नाम पर बंटना नही है। इसमें कोई संदेह नही कि, देश को आजाद कराने में आदिवासी समुदाय का बहुत बड़ा योगदान है। हम सभी को भगवान वीर बिरसा मुंडा, सिद्धु-कान्हू जैसे शहीद स्वतंत्रता सेनानियों के बताए रास्तो पर चलने की जरूरत है, ताकि हमारा राज्य मजबूत हो, हमारा देश मजबूत हो।

कार्यक्रम में कांके पश्चिमी जीप सदस्या सुषमा देवी, प्रभात भूषण, अनिता मुंडा, संजय महतो, विनोद साहू, अनूप लोहरा, महेंद्र महतो, राजाराम महतो, महावीर मुंडा, मुकुल नायक, वीरेंद्र महतो, अजय महतो, सीताराम मुंडा, सहदेव मुंडा, मदन महतो, लालू पाहन, फागु मुंडा, हरे कृष्णा महतो समेत कई लोग शामिल थें।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *