महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन…

0
8

रिपोर्ट- बिनोद सोनी….

महिला दिवस पर महिलाओं ने चलाई ट्रेन…

रांची: 8 दिसंबर, महिला दिवस…विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्माऩ प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

झारखंड की पहली महिला रेल पायलट के नेतृत्व में किया गया ट्रेन का संचालनः

इस दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ सभी महिलाओं को विशेष तौर पर सम्मान दिया जाता है। इसी कड़ी में रांची रेल मंडल से संचालित रांची-लोहरदगा-टोरी ट्रेन का संचालन पूरी तरह महिलाओं द्वारा किया गया। चालक से लेकर गार्ड तक का कमांड पूरी तरह महिलाओं के हाथों में ही दिखा और ट्रेन का सफलता पूर्वक संचालन करके महिलाओं ने ये साबित भी कर दिया कि, महिलाऐं अब पुरुषों से किसी भी हाल में कम नही हैं। महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मीला कर चल रही हैं।

ट्रेन को कूल 10 महिलाओं ने किया संचालितः

महिलाओं द्वारा ट्रेन के संचालन में खास बात ये रही, कि ट्रेन का संचालन झारखंड की पहली महिला रेल पायलट द्वारा किया गया। दीपावली कुमारी ने अपने सहयोगियों के साथ इस ट्रेन का संचालन किया। ट्रेन को कुल 10 महिला कर्मचारियों ने संचालित किया, जिसमें गार्ड, सुरक्षाकर्मियों के अलावे सिग्नल मेन के जगह आज सिग्नल वुमेन सिग्नल देती नजर आयीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.