जांच में तेजी से साथ, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से ईजाफा, शुक्रवार को रिकार्ड 878 संक्रमित मिलें….

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: झारखंड में कोविड-19 की टेस्ट में तेजी के साथ कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से ईजाफा देखने को मिल रहा है। बिते 24 घंटों में अब तक का रिकार्ड 878 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, जिसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कूल संख्या बढ़ कर 11366 हो गई है। वहीं बिते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके साथ कोरोना से मृतकों की संख्या 110 हो चुकी है। जबकि 4343 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

राज्य भर से नए मिले संक्रमितों में गिरिडीह से 154, देवघर से 131, पूर्वी सिंहभूम से 122, रांची से 83, चतरा से 46, कोडरमा से 43, दुमका से 41, गुमला से 36, लातेहार से 30, बोकारो से 29, सिमडेगा से 23, गोड्डा और पश्चिमी सिंहभूम से 20-20, रामगढ़ से 19, सरायकेला और धनबाद से 15-15, जामताड़ा से 14, पलामू से 8, हजारीबाग और पाकुड़ से 7-7, साहिबगंज से 6, गढ़वा खूंटी और लोहरदगा से 3-3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।

झारखंड में जिलावार कोरोना की स्थितिः

जिला    पॉजिटिवमौतस्वास्थ्य
रांची2122         25535
बोकारो269     2135  
हजारीबाग615        9210
धनबाद528     13201
गिरिडीह582        4        206
कोडरमा567        5          286
सिमडेगा5191374
देवघर324        298
गढ़वा444                 1197
पलामू425        1238
लातेहार268        0107
जामताड़ा85        038
गोड्डा134        219
दुमका101       047
पू. सिंहभूम1969    28     571
प. सिंहभूम329         2147
लोहरदगा250        2141
रामगढ़393         2161
गुमला341        1103
सरायकेला233         495
चतरा359       1144
पाकुड़238         079
खूंटी82       142
साहेबगंज179        259
कूल11366   1104343

झारखंड में अब तक कुल 3,07,068 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 2,94,869 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इस जांच में कुल 2,83,503 नेगेटिव पाए गए हैं। राज्य भर में कुल 2,43,150 लोग होम क्वारंटीन और 5,892 लोग क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.