रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांची: झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, आदित्य विक्रम जयसवाल ने रविवार को वार्ड नः 29 अंतर्गत रातु रोड क्षेत्र का भ्रमण कर जन समस्याओं से रूबरू हुएं। मालूम हो कि, इस क्षेत्र के लोग अपनी मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, स्ट्रीट लाइट, नाली, पानी की सुविधाओं से वंचित हैं।
क्षेत्र के दौरे के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर आदित्य जयसवाल ने कहा कि समस्याओं के निवारण के लिए इस हफ्ते में एक मीटिंग रखी जाएगी और समस्याओं के निदान करने के प्रति संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा कर समस्याओं का निदान करवाया जाएगा।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि, मैं ये सवाल खड़ा नहीं करुंगा कि, विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर आदि लोगों ने अभी तक क्या-क्या किया है। उन्होंने कहा कि समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना ही हमारा लक्ष्य है। रांची अपना परिवार है यहां के लोग अपने परिवार के सदस्य हैं, इसलिए नेता नहीं बेटा आपके द्वार में पहुंचा है |

मौके पर प्रेमचंद चौधरी, राकेश चौधरी, आयुष राज वर्मा, मनोज कुमार, बाके कुमार, विकाश चौधरी, ललित चौधरी, राजीव चौरसिया, सूरज झा, प्रेम कुमार, श्रीकांत कुमार, विवेक समेत कई लोग मौजूद थें |