सुशांत सिंह राजपूत जब रांची में शूटिंग कर रहे थें, “धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” फिल्म की…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड की खबर से पूरे देश समेत राजधानी रांची में भी शॉक की लहर दौड़ चुकी है। राजधानी रांची के लोगों का लगाव सुशांत सिंह राजपूत से इसलिए है, की “धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” फिल्म की शूटिंग राजधानी रांची स्थित रांची कॉलेज मैदान में हुई थी। उस दौरान सुशांत सिंह राजपूत से युवा क्रिकेटरों का संपर्क हुआ था और उनसे उसी समय से एक लगाव सा हो गया था।

“धोनी द अनटोल्ड स्टोरी” फिल्म में काम करने वाले क्रिकेटर नागेंद्र मिश्रा ने इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का रोल कर रहे सुशांत सिंह राजपूत के बैटिंग के दौरान बॉलिंग भी किया था, जब नागेन्द्र मिश्रा को उनके सुसाइड करने की खबर मिलि, तो वे काफी मायूस हो गएं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत एक बहुत ही नेक इंसान थें, उनके साथ 6-7 दिन लगातार काम करने का मौका मिला था, जो मेरे जीवन का सुनहरा पल रहा। उनकी यादें हमेशा के लिए दिल में रहेगी, वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे, क्रिकेटर नागेंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि सुशांत भैया ने मुझसे कहा था, कभी भी मेरी जरूरत महसूस हो तो आप मुंबई आ जाना मैं मदद करुंगा।

https://youtu.be/f-W5s_NsW98

Leave A Reply

Your email address will not be published.