4 फरवरी से झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड…….

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची: झारखंड में मौसम फिर से बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से कंपकंपाती ठंड से राहत मिली थी लेकिन अब आने वाले तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और फिर से ठंड बढ़ जाएगी। इसकी वजह है बेमौसम बारिश, मौसम केंद्र का अनुमान है कि कल यानी 4 फरवरी को राज्य में करीब सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं कहीं भारी वर्षा की संभावना जतायी गई है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज मैं बारिश हो सकती है। इसके साथ-साथ उत्तर और निकटवर्ती मध्य भाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। इस बेमौसम बारिश की वजह से रबी की फसल के साथ-साथ हरी सब्जियों की खेती को नुकसान पहुंचेगा।

वहीं 5 फरवरी यानी बसंत पंचमी के दिन सुबह के वक्त कोहरा और धुंध रहेगा। बाद में आंशिक बादल देखने को मिलेंगे। हालांकि 6 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा। मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम राजस्थान समेत पड़ोसी इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिसकी वजह से मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम 10 डिर्गी तापमान गढ़वा में रिकॉर्ड हुआ। साथ ही राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.