झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी किया गया योलो अलर्ट……….

0
1

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी

राँची: राज्य में फरवरी के पहले सप्ताह में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। रांची समेत कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश होगी। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और राजस्थान से पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है।

मौसम विभाग की ओर से योलो अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि 3 फरवरी को झारखंड समेत बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है झारखंड में बारिश के साथ साथ वज्रपात का भी अनुमान लगाया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 3 से 5 फरवरी तक राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है 5 फरवरी को कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी इसके बाद मौसम साफ होगा। 6 फरवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। 6 तारीख से एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 3 ,4 और 5 फरवरी को हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.