धनबाद में रिकवरी एजेंट, उपेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम.

0
10

रिपोर्ट- अशोक कुमार, धनबाद…

धनबाद : जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित पी के राय कॉलेज के समीप मंगलवार की सुबह रिकवरी एजेंट, उपेन्द्र सिंह की बाईक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। आपराधी पूर्व से घात लगा कर कॉलेज के समिप जमे हुए थें। जैसे ही उपेन्द्र सिंह पी. के. राय कॉलेज के समीप पहुंचे उन्हें गोली मार दिया गया। गंभीर रुप से घायल उपेन्द्र सिंह की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई।

पूर्व में उपेन्द्र पर चली गोली उनके चाची को लगी थीः

बताया जा रहा है कि, पूर्व में भी कई बार उपेन्द्र सिंह के उपर जानलेवा हमला हो चुका है, और हर बार उपेन्द्र सिंह अपराधियों की गोली से बचते रहे थें। मटकुरिया में उपेन्द्र सिंह का अपने ही चचेरे भाइयों के साथ विवाद हुआ था, उस वक्त भी उनके उपर गोली चली थी। इस घटना में उपेन्द्र की चाची को गोली लगी थी। इसके अलावा उपेन्द्र पर बरही में भी जानलेवा हमला हो चुका है। लेकिन इस बार उपेन्द्र सिंह अपने को अपराधियों की गोली से बचा नही सकें।

अस्पताल के बाहर उपेन्द्र के परिजन.

चचेरे भाईयों और वासेपुर के एक अपराधिक गिरोह से थी उपेन्द्र की रंजिशः

सूत्र बताते है कि, उपेन्द्र सिंह का अपने चचेरे भाई और वासेपुर के एक अपराधिक गिरोह के साथ रंजिश चल रहा था। उपेन्द्र की हत्या में किसका हांथ है, ये पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल सरायढेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.