राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी….

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी….

राँची: राजधानी रांची के बड़गांई क्षेत्र में हुए ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही सनसनी फैल गई है। इस घटना में स्पेशल ब्रांच में कार्यरत ब्रजेश तिवारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या बीते रात को कर दी है और स्वयं भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

घटना के बारे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी बेटी के बॉयफ्रेंड से परेशान था और उसी गुस्से में आकर उसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पूरे परिवार की हत्या करने के बाद पुलिस का ये जवान खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की। घर मालिक ने पूरी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, पूरा परिवार काफी खुशहाल था, लेकिन अचानक इस तरह की घटना हो जाएगी इसकी जानकारी उन्हें नही थी। घर मालिक ने बताया कि देर रात ब्रजेश की बहन अपने पूरे परिवार के साथ आकर ब्रजेश के घर का दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया लेकिन दरवाजा नही खुला, जिसके बाद घर मालिक के साथ जबरदस्ती दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किएं, तो अंदर का हाल देख कर सभी अचंभित हो गएं। पूरे घर मे खून बिखरा पड़ा था, दोनो बच्चों के शव बेड के नीचे पड़ा हुआ था और पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी, और ब्रजेश तिवारी बेड पर बेहवास बैठे हुए थें। ये नज़ारा देखते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कमरे में सील किया और जवान को अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ब्रजेश पलामु जिले के रहेला के रहने वाले हैं। बच्चो का नाम खुशबू और बादल है वहीं पत्नी का नाम रिंकी बताया जा रहा है। दोनों बच्चें 7 डेज् स्कूल में पढ़ाई करते थें। फिलहाल आरोपी रिम्स में इलाजरत्त है। घटना की जानकारी सदर डीएसपी, दीपक पांडेय ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.