Categories
Latest News

समाज को एक सूत्र में पिरोने निकलें, धरती आबा की धरती से प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता….

7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत सोमवार को धरती आबा, भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली, उलिहातु से झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया। पदयात्रा शुरु करने से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाज से नफरत खत्म हो, समाज में भाईचारा कायम रहे और सभी जाति-धर्म के लोग एक सूत्र में बंधकर देश के विकास में योगदान दें, इस अपील के साथ किया गया। पदयात्रा के दौरान उलिहातु से 12 किलोमीटर दूर किताहातु में एक सभा का भी आयोजन किया गया। यहां पदयात्रा में शामिल कांग्रेस के मंत्री, विधायक और कांग्रेस जनों का पारंपरिक ढंग से ढोल-नगाड़ों की थाप और नृत्य के साथ किया गया।

भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ, किसानों के हक और अधिकार के समर्थन के साथ-साथ देश के संविधान की रक्षा को लेकर है पदयात्राः

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर ने स्थानीय जनता और पदयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज देश को राहुल गांधी जैसे नेताओं की जरूरत है, जो जनता की बातें सूनें। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के लोग मन की बात नहीं करते, बल्कि जनता की बात सुनते हैं। अपने आप को सर्वव्यापी और सर्वशक्तिमान समझने वाले देश के प्रधानमंत्री आज देश की जनता को भूखे मार रहे हैं। महंगाई चरम पर है, देश के युवा बेरोजगार हो रहे है, लेकिन प्रधानमंत्री अपने विलासिता में डूबे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पदयात्रा का मक्सद चुनाव जीतना नहीं है बल्कि हम इस पदयात्रा के माध्यम से जनता की समस्याओं से रूबरू  होने और उसके निराकरण की दिशा में पहले करने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। हमारी यह यात्रा भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ, किसानों के हक और अधिकार के समर्थन के साथ-साथ देश के संविधान की रक्षा को लेकर है।

मोदी सरकार  धर्म, भाषा और जाति के नाम पर समाज को विभाजित कर रही हैः आलमगीर आलम, नेता विधायक दल, प्रदेश कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि, इस पदयात्रा के माध्यम से संगठन की मजबूती के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे विकास योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता यह बताने का काम करें कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कैसे समाज में धर्म, भाषा और जाति के नाम पर समाज को विभाजित कर रहे हैं।

काश्मीर से कन्याकुमारी तक समाज को एक सूत्र में बिना किसी भेद-भाव के पिरोने की यात्रा हैः सुबोधकांत सहाय

भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ एक पदयात्रा नहीं, बल्कि काश्मीर से कन्याकुमारी तक समाज को एक सूत्र में बिना किसी भेद-भाव के पिरोने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राहुल गांधी जी की यात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है, इससे भाजपा में बेचैनी और छटपटाहट होना लाजमी है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की भारत जोड़ो पदयात्रा आज से शुरू हो चुकी है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। यह यात्रा पूरे 81 विधानसभा के हर गांव, टोलों व कस्बों से भी शुरू होगी।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *