छठ मनाने गिरिडीह जा रहे पति-पत्नी समेत तीन की मौत, सात घायल……

0
13

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी….

गिरिडीह : गुरुवार को एक ही परिवार के सात सदस्य महापर्व छठ मनाने धनबाद से गिरिडीह आ रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार की दोपहर को हुए सड़क हादसे के दौरान ऑटो और मारुति इको के बीच हुई भीषण टक्कर में मुकुंद यादव और उनकी पत्नी अनिता देवी की मौत हो गयी। जबकि ऑटो चालक की मौत भी मौके पर हो गयी। घटना में सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ऑटो में एक ही परिवार के सात सदस्य सवार थे। जिसमें मृतक मुकुंद महतो के साथ उनकी पत्नी अनिता देवी की तो मौके पर मौत हो गयी। जबकि ऑटो चालक ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के वक्त स्थानीय लोगों के साथ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुरेश रजक, कुंदन केशरी और गिरिडीह के पत्रकार जगजीत सिंह बग्गा ने मोर्चा संभाला। मृतक मुकुंद की बेटियों और बेटों में प्रतिमा कुमारी, वर्षा कुमारी के साथ बेटा वीरेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया।

इस दौरान सदर अस्पताल में घायलों के इलाज का मोर्चा पहले से जेएमएम नेता अभय सिंह ने संभाल रखा था। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गयी। घटना गिरिडीह धनबाद रोड के गिरिडीह के ताराटांड़ थाना इलाके के बड़कीटांड के समीप हुई।

जानकारी के अनुशार मृतक मुकुंद यादव अपनी पत्नी और चारों बेटे बेटियों के साथ धनबाद के झरिया के भौंरा से महापर्व मनाने के लिए ऑटो से गिरिडीह के गांडेय के मरगोडीह गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार इसी ऑटो में ताराटांड़ के लोथरिया गांव का एक और व्यक्ति भी गिरिडीह आ रहा था। जानकारी के अनुसार ऑटो जब बड़कीटांड़ के समीप पहुंचा, तो गिरिडीह की ओर से एक मारुति इको गाड़ी धनबाद की ओर जा रही थी। लेकिन इको में सवार सभी शराब के नशे में थे। इको का ड्राइवर भी अधिक शराब के नशे में बताया जा रहा है। इसी इको मारुति और ऑटो के बीच आमने सामने की टक्कर हुई। जिसमें इको मारुति गाड़ी में सवार भी लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। ऑटो में सवार मुकुंद यादव और उनकी पत्नी अनिता देवी की मौत मौके पर हो गयी। इस बीच विश्व हिंदू परिषद के सुरेश रजक, कुंदन केशरी और पत्रकार जगजीत सिंह बग्गा भी उधर से गुजर रहे थे। हादसे के बाद वो भी बचाव कार्य में जुट गये और छह घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया, जहां से मुकुंद की तीन बेटों-बेटियों को धनबाद रेफर कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.