यौन शोषण और ठगी की शिकार पीड़िता ने न्याय के लिए थाने में लगाई गुहार…

0
2

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः  डोरंडा थाना पुलिस ने यौन शोषण मामले में एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पीड़िता ने पूर्व में ही थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

पीड़िता के अनुसार विगत 4 सालों से फिरोज नामक युवक जो साहेबगंज का निवासी है उसके साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। फिरोज से पीड़िता का एक बेटा भी है। जब पीड़िता शादी करने के लिए फिरोज पर दबाव डालती थी, तो फिरोज उसके साथ मारपीट किया करता था। फिरोज ये बात भी पीड़िता से छुपाए हुए था कि वो पहले से शादी सुदा है। इस बात की जानकारी पीड़िता को तब हुई जब फिरोज की पहली पत्नी एक दिन उसे खोजते हुए उसके घर आ धमकी। फिरोज के पूर्व से ही शादी सुदा होने के खुलाशा होने के बाद फिरोज ने पीड़िता को बताया कि अब उसके साथ उसका कोई संबंध नही है। बीच मझधार में फंसी पीड़िता ने फिरोज पर यकीन करते हुए उस पर अपने साथ शादी करने का दबाव बनाया लेकिन फिरोज शादी के नाम से ही उसके साथ मारपीट करने लगता था। अंततः थक हार कर पीड़िता ने फिरोज के खिलाफ डोरंडा थाना में एफआईआर दर्ज करवाई।

पीड़िता के आरोप को जांचोपरांत पाया गया सहीः

डोरंडा थाना ने जांचोपरांत मामले को सही पाया और फिरोज को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता अब अपने प्रेमी फिरोज के साथ रहना नही चाहती है, लेकिन पीड़िता अपने बच्चे के लिए आरोपी फिरोज से खर्चे की मांग कर रही है।

आरोपी दर्जनों लोगों से लाखों की ठगी भी कर चुका हैः

आरोपी युवक फिरोज एक एनजीओ भी चलाता है। जांचोपरांत ये पता चला कि फिरोज ने अपने एनजीओ के माध्यम से कई लोगों के साथ लाखों की ठगी भी की है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कर फिरोज ने दर्जनों लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी की है। जब से उसके पास अवैध पैसा आना शुरु हो गया, तभी से उसने मेरे साथ मारपीट तेज कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.