Categories
अपराध

बजरंगबली की प्रतिमा किया गया छत्तिग्रस्त, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से आरोपी को किया गिरफ्तार…

7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः राजधानी राँची के डेली मार्केट थाना अन्तर्गत मेन रोड़ गुरुद्वारा के सामने बजरंगबली के मंदिर में लगे प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने छत्तिग्रस्त कर दिया है। घटना को अंजाम मंगलवार की देर रात को दिया गया है।

बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों को बजरंगबली की प्रतिमा छत्तिग्रस्त कर दिये जाने की जानकारी मिली, लोग काफी संख्या में मंदिर के समक्ष जुटने लगें। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कैंप कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी, किशोर कौशल ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए सीसीटीवी फूटेज खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुछताछ जारी है। बताया जा रहा है ही पास ही स्थित इमाम बाड़े को भी निशाना बनाया गया है।फिलहाल माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

सूचना पाकर भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और रांची विधायक, सीपी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर नेता द्वय ने कहा कि पर्व त्योहार के समय में लोग शांति भंग करने के प्रयास में लगे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों की शिनाख्त कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

दुर्गा पूजा से पूर्व हुए इस घटना को रांची पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया है। पुलिस का मानना है कि कोरोना काल के पुरे दो साल बाद धुमधाम से दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी चल रही है। काफी संख्या में दूसरे प्रदेशों से भी लोग रांची पहुंचेंगे, ऐसे में किसी भी घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। क्षेत्र में लोग बेखौफ हो कर दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सकें और लोगों में सुरक्षा का भाव हो, ऐसे में रांची पुलिस की जिम्मेवारी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार दोपहल में रांची पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। राजधानी रांची के हृदय स्थली स्थलीय अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च किया गया। मौके पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि, रांची शहरवासियों को ये बताना है कि उनकी सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद है।

निश्चित ही राजधानी रांची अमन पसंद लोगों का शहर है। यहां हर जाति समुदाय के लोग आपसी तालमेल से शांतिपूर्ण माहौल में भाईचारगी के साथ रहते हैं। हर जाति समुदाय के लोग ये चाहते हैं कि, बंधुत्व की भावना कायम रहे, तभी हर समाज और राज्य तरक्की करेगा। लेकिन कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा राजधानी रांची को अशांत करने की कोशिश बीच-बीच में होते रहती है। ऐसे लोगों की शिनाख्त कर कानून सम्मत कार्रवाई करना बेहद जरुरी है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *