काम करने का परिणाम जनता ब्याज समेत वापस करती है: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है..

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिल्ली में हुए भाजपा की हार और अरविंद केजरीवाल की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, दिल्ली की जनता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई है। मैं अरविंद केजरीवाल को मुबारकबाद, बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा में सफलता मिली है यह प्रदर्शित करता है कि सकारात्मक रूप से जनहित में काम करने पर किसी भी सरकार को जनता का प्यार और समर्थन मिलता है।

काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती हैः हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि काम करने का परिणाम जनता सूद समेत वापस करती है। अब देश में धर्म, समुदाय, जात-पात और झूठ की राजनीति नहीं चलेगी। अब देश में सकारात्मक राजनीति की शुरुआत हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.