“राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार” को लेकर कांके प्रखंड मुख्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ किया गया बैठक…..

0
7

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: “राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार” को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को कांके प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा उप प्रमुख अंजय बैठा और प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट ने प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया और सभी विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। इस दौरान सरकार के द्वारा पंचायत पर चल रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि “राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार” के लिए जिला पदाधिकारी के निर्देश पर एक फॉर्मेट मिला है जिस पर सभी पंचायत के मुखिया अपने पंचायत पर किए गए विकास योजनाओं को भरेंगे, सबसे अच्छे कार्य करने वाले पंचायत को “राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार” से नवाजा जाएगा। जिसके लिए पंचायत के सभी मुखिया के साथ बैठक किया गया।

वही कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि पंचायत पर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। हमारा प्रयास, कांके प्रखंड को आदर्श प्रखंड के रूप में बनाना है। इसीलिए सभी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना हमारा कर्तव्य भी है।

कांके उप प्रमुख अंजय कुमार बैठा ने कहा कि बैठक के दौरान बीते दिनों बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रखंड के विभिन्न जगहों पर काफी नुकसान हुआ। जैसे बहुत से कच्चे मकान ध्वस्त हुए, किसानों के खेतों पर लगी सब्जियां बर्बाद हुई, वज्रपात के कारण कई लोगों की जानें भी गई। इस पर भी बैठक के दौरान पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विधि सम्मत कार्रवाई करते हुवे, उन्हें मुआवजा जल्द से जल्द मुहैया कराया जाए ताकि पीड़ितों को राहत मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.