हर शनिवार को रांची की सड़कों पर नही चलेगी कार, निगम का पार्किंग स्थल रहेगा फ्री….

0
6

रिपोर्ट- बिनोद सोनी

राँची: रांची में हर शनिवार को नो कार डे मनाया जाएगा। अब हर शनिवार को रांची की सड़कों पर नहीं चलेगी 2 लाख 06 हजार 766 कारें, साइकिल सवारों के लिए शनिवार को निगम की सभी पार्किंग स्थल फ्री होगी।

दरअसल झारखण्ड में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शहर में नो कार डे अभियान की शुरुआत की गई है। रांची शहर में कार पर यात्रा करने के खिलाफ एक जन अभियान चलाया गया है, जो लोग साईकल से अपने दफ्तर या अन्य कामो में निकल रहे है, उनके लिए नगर निगम की पार्किंग में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी।

रांची को प्रदुषण मुक्त करने में कारगर उपाय होगाः कृषि मंत्री

पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त करने के लिए “नो कार डे” अभियान चलाया गया है। झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इसकी विधिवत शुरुआत करते हुए अपने आवास से साइकिलिंग करते हुए झारखंड विधान सभा पहुंचे। इस दौरान कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने इस अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा की सब्जी-दूध या कोई सामान लाना हो, तो साइकिल का ही इस्तेमाल करें। इस अभियान की शुरुआत के दौरान नगर आयुक्त मुकेश कुमार सहित कई लोग साइकिलिंग करते नजर आए।

रांची में होगा अलग से साईकिल लेन का निर्माणः नगर आयुक्त

मौके पर नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया की रांची को प्रदुषण मुक्त करने की दिशा में ये एक कारगर कदम है। रांची में साईकिलिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। जल्द ही साईकिल सवारों के लिए अलग से साईकिल लेन का निर्माण करवाया जाएगा, इसके लिए विभाग की ओर से औपचारिक सहमति मील गई है।

झारखंड के कृषि मंत्री, बादल पत्रलेख और नगर आयु्क्त साईकिलिंग करते हुए.
धरने पर बैठे होमगार्ड जवानों का टेंट उखडने के बाद टेंट से निकला सांप,कुछ देर के लिए मची हडकंप.

Leave A Reply

Your email address will not be published.