रिपोर्ट- बिनोद सोनी…
तड़ीपार का आरोपी नही सुधार सकता कानून व्यवस्थाः कन्हैया कुमार, नेता, सीपीआई
रांची: सीपीआई नेता कन्हैया कुमार शुक्रवार को रांची पहुंचे। कन्हैया कुमार राजधानी रांची के कडरु में एनआरसी और सीएए के खिलाफ आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि यहां के लोगों ने बुलाया है, जिसमें सरीक होना है, एनआरसी और सीएए के खिलाफ आयोजित कार्यक्रम में लोगों से बातचीत करेंगे। वहीं दिल्ली के दंगों पर बोलते हुए कहा कि यह हमारे सभ्यता संस्कृति और समाज के बनावट के खिलाफ है, बुनियादी सवालों से जनता को भटकाने के लिए भाजपा द्वारा दंगे करवाए जा रहे हैं। गृह मंत्री पर बोलते हुए कहा कि जिनके ऊपर खुद तड़ीपार का आरोप लगा हो, वह देश की कानून व्यवस्था क्या सुधारेगा।