रिपोर्ट- वसीम अकरम…
रांचीः रांची, रामगड़, हजारीबाग, मांडू, बोकारो, लोहरदगा और हरियाणा से अपने आप को झारखंड सरकार कल्याण विभाग में कलर्क के पद पर कार्यरत्त होने की बात बता कर 15 करोड़ से भी अधीक का ठगी करने वाले ठग, संजय राम रवि को मांडू पुलिस ने रांची जिला के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटहे मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
रांची, रामगड़, हजारीबाग, मांडू, लोहरदगा, बोकारो और हरियाणा के युवकों को संजय कुमार रवि ने बनाया अपना शिकारः
संजय राम रवि पर झारखंड के कई थानों में ठगी का मामला भुक्तभोगियों ने दर्ज करवाया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी, मांडू पुलिस ने की है। पिठोरिया थाना क्षेत्र निवासी जावेद आलम ने 36 लाख रुपये ठगी का मामला पिठोरिया थाना में दर्ज करवाया था। भुक्तभोगी जावेद आलम बताते हैं कि जब भी मैं संजय राम रवि से अपने रुपये की मांग करता था, तो वो मुझे झुठा आरोप लगा कर जेल भेजने की धमकी दिया करता था। वो ये भी कहता था कि पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ेगा, सब कुछ सेट करके रखे हैं। काफी दिनों तक टाल मटोल करने के बाद उसने मुझे 36 लाख का चेक दिया था, लेकिन वो चेक बाउन्स कर गया था, जिसका भी केस मैंने दर्ज करवाया है।
संजय राम द्वारा पीड़ित जावेद आलम को दिया गया 30 लाख का चेक, जो बाउन्स हो गया था.
आरोपी संजय राम पर मांडू थाना में 1 करोड़ 7 लाख 68 हजार ठगी का मामला है दर्जः
आरोपी संजय राम पर मांडू थाना में 1 करोड़ 7 लाख 68 हजार रुपये ठगी करने का मामला मांडू थाना क्षेत्र के मघन महतो नामक व्यक्ति ने दर्ज करवाया है। वहीं संजय राम पर बीआईटी निवासी अशोक कुमार ने भी एक करोड़ रुपये से अधीक के ठगी का मामला कोर्ट में दर्ज करवाया है। इसके अलावा खेलारी थाना क्षेत्र स्थित बह्मने गांव निवासी पिंटू कुमार ने रांची जिला के ठाकुरगांव थाना में लाखों रुपये ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। पिंटू कुमार से वाहन फाईनान्स करवाने के लिए सभी कागजात धोखे से लेकर संजय कुमार रवि उर्फ संजय राम ने दो मोटरसाईकिल फाईनान्स करवा लिया था, इसके अलावा इसी गांव के कूल 15 लोगों से मोटर साईकिल फाईनान्स करवा देने की बात कह कर 10-10 हजार रुपये लिया और बाईक फाईनान्स करवाने के बाद बाईक किसी को भी नहीं दिया। वर्तमान में सभी के घर बैंक से लोन भरने का नोटिस पहुंच चुका है। इसी तरह संजय राम ने झारखंड के आधा दर्जन जिलों के साथ साथ दूसरे प्रदेश में रहने वाले लोगों से भी ठगी की है।
मांडू थाना और कोर्ट में संजय कुमार रवि के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी.
अन्याय, शोषण और जुल्म के खिलाफ “ताजा खबर झारखंड” का बढ़ता कदमः
अन्याय, शोषण और जुल्म के खिलाफ “ताजा खबर झारखंड” लगातार भुक्तभोगियों के साथ खड़ा है। “ताजा खबर झारखंड” का प्रयास हमेशा सिर्फ खबर दिखा कर छोड़ देना नहीं, बल्कि जब तक भुक्तभोगियों को न्याय ना मिले उनके साथ खड़ा रह कर उन्हें न्याय दिलाने तक खड़ा रहना है। इस न्याय के रास्ते में अड़चने भी आती है, लेकिन अड़चनो को दूर करने के लिए “ताजा खबर झारखंड” के साथ कुछ समान सोंच के अधिकारी, समाजसेवी बुद्धिजिवी वर्ग के लोग और आम जनता जुड़े हुए हैं।
36 लाख ठगी के शिकार हुए जावेद आलम को जैसे ही इस बात की खबर मिलि कि, ठग संजय कुमार रवि उर्फ संजय राम की गिरफ्तारी मांडू पुलिस कर चुकी है। उन्होंने फोन कर “ताजा खबर झारखंड” की टीम को बधाई देते हुए कहा, कि सर आज के दौर में लोग कह रहे हैं कि मीडिया बिकाउ है, ऐसे में “ताजा खबर झारखंड” की टीम जिस ईमानदारी और मेहनत के साथ न्याय दिलाने के काम कर रही है इसके लिए मेरे साथ साथ सभी भुक्तभोगी ताजा खबर झारखंड की टीम को बधाई देते हैं। हमलोगों को उम्मीद ही नहीं पुरा भरोषा है कि अब हम लोगों को न्याय मिल जाएगा। जावेद आलम ने “ताजा खबर झारखंड”के मुख्य संवाददाता वसीम अकरम को विशेष बधाई दी है, जिन्होंने ठग, संजय राम के खिलाफ सीरिज चला कर हर भुक्तभोगियो की पीड़ा पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने का काम किया।
अंत में “ताजा खबर झारखंड” अपने पाठकों को ये भरोषा दिलाता है कि, अन्याय, शोषण और जुल्म के खिलाफ “ताजा खबर झारखंड” का कदम आपलोगों के सहयोग ते निरंतर बढ़ता रहेगा, सिर्फ आप पाठकों का साथ चाहिए।
पूर्व में संजय कुमार रवि उर्फ संजय राम के खिलाफ ताजा खबर झारखंड में प्रकाशित खबर का लिंक….