Categories
राजनीति Latest News

सुप्रियो का भाजपा पर तंज- कहा पत्थर का जवाब तीर-कमान से देंगे.

7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची- भाजपा के झारखंड सचिवालय घेराव कार्यक्रम में हुए पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू है। भाजपा और यूपीए महागठबंधन आमने सामने है। झामुमो ने पत्थर बाजी पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री से पूछा कि, ये पत्थरबाज कहां से पहुंचे है?

लोकपाल संवैधानिक संस्था, भाजपा की बपौति नहींः सुप्रियो भट्टाचार्या

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि धुर्वा इलाके में कल दो हाट लगा था। एक शालीमार बाज़ार साप्ताहिक हाट और दूसरा प्रभात तारा मैदान में राजनीतिक बौखलाहट का हाट। दोनों बाज़ार की दूरी लगभग एक किलोमीटर की थी। शालीमार बाजार में शांति और प्यार था, लेकिन भाजपा द्वारा आयोजित प्रभात तारा मैदान के हाट में बौखलाहट और हिंसा दिख रही थी। आम तौर पर किसी राजनीतिक दल के रैली में किसी मुद्दे को लेकर राजनीतिक नारे लगाए जाते हैं, लेकिन भाजपा की रैली में धार्मिक नारे लगाए जा रहे थें। जिसमें ज्यादातर नारे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने वाले नारे थें। भाजपा सांसद द्वारा सीझे तौर पर लोकतंत्र को खत्म करने का नारा लगाया गया। सांसद निशिकांत दुबे ने जो भाषण दिया उसमें सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या करने वाली बात थी। लोकपाल के मामले में 13 अप्रैल को हेमन्त सोरेन के पूरे परिवार को जेल में डालने की बात निशिकांत दुबे ने कही, मानों लोकपाल निशिकांत दुबे के पॉकेट में हैं। शायद उन्हें नही पता कि लोकपाल एक संवैधानिक संस्था है। और निशिकांत दुबे की ईतनी औकात नहीं कि लोकपाल को अपनी जेब में लेकर चलें।

निशिकांत दुबे माफी मांगे अन्यथा कोर्ट में घसीटने का काम करेंगेः सुप्रियो भट्टाचार्या

निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा था कि, हम लोकसभा के साथ-साथ झारखंड में विधानसभा का भी चुनाव कराएंगे। हम चुनाव आयोग पर दबाव बना कर दोनों चुनाव को एक साथ करा कर दिखाएंगे। निशिकांत दुबे के इस बयान पर जेएमएम प्रवक्ता ने कहा कि निशिकांत दुबे माफी मांगे, अन्यथा उन्हें कोर्ट में घसीटने का काम करेगी।

भाजपा की रैली में मुद्दों से संबंधित तख्ती नही, बल्कि कार्यकर्ताओं के हांथों में खाली बोतल और पत्थर थेः

जेएमएम प्रवक्ता, सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि रैली में आम तौर पर किसी के विरोध में नारेबाजी होती है। कार्यकर्ताओं के हाथों में मुद्दों से संबंधित तख्ती होती है, लेकिन प्रदेश भाजपा की रैली-प्रदर्शन में कार्यकर्ता खाली बोतल और पत्थर लेकर पहुंचे थें। इनके पत्थर बाजी में दर्जनों पुलिस कर्मी घायल हुए है। इस मामले में गृह मंत्री से सवाल पूछा कि, यह पत्थर बाज कहां से आये थे? इसका क्या कनेक्शन है? ये टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग कहाँ से आये थे? इनके पास सिर्फ पत्थर और बोतल नहीं अवैध हथियार भी थें। काला दिवस मना कर भाजपा साबित क्या करना चाहती है। जिनके दिल काले, मुंह काले, काम काले वे लोग काला दिवस मना रहे है। सुप्रियो ने भाजपा के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि, पत्थरबाजों संभल जाओ, हमारे पास तीर-कमान है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *