Categories
Latest News

लोकहित अधिकार पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित होंगे सुनील साहू……

6

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की एक बैठक भामाशाह नगर कांके में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय साहू ने किया। मौके पर उपस्थित महासंगठन के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सुनील साहू को लोकहित अधिकार पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सहमति प्रदान कर दिया।

गौरतलब है कि 6 नवम्बर को लोकहित अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता का झारखंड की राजधानी राँची आगमन होने जा रहा है। उक्त मौके पर महासंगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के साथ सभी जिला से सैकड़ों की संख्या में लोग लोकहित अधिकार पार्टी का सदस्यता ग्रहण करेंगे। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के द्वारा महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू को पार्टी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

बैठक को सम्बोधित करते हुए महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी एससी , एसटी , ओबीसी और धार्मिक अल्पसंख्यक को सामाजिक न्याय नहीं मिला, शासक वर्ग के मुट्ठी भर लोग किसी विचारधारा के अनुयायी नहीं होते हैं परन्तु हमारे लोगों के अधिकार को विचारधारा के नाम पर बेरहमी से लूट लिया जाता है। लोकहित अधिकार पार्टी के माध्यम से शोषित उपेक्षित समाज में राजनीतिक चेतना जगाकर भागीदारी सुनिश्चित करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

बैठक को महासंगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू , प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव साहू , जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण साहू , हजारी प्रसाद मोदी , कुंज बिहारी साहू , पंकज कश्यप , हिरालाल साहू , रेणु देवी , दशरथ साहू , पंकज साहू ने भी सम्बोधित किया।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *