होम क्वारंटाइन तत्काल बंद करें, सरकार के क्वारंटाइन में संदिग्ध रहेंगे: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

होम क्वारंटाइन तत्काल बंद करें,  सरकार के क्वारंटाइन में संदिग्ध रहेंगे: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

राँची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वरीय अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की। राज्य में जहां कहीं भी होम क्वारंटाइन हो रहा है, उसे तत्काल बंद करने का आदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा स्थापित सेन्टर में ही संदिग्धों को रखा जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि, हमें इसकी गंभीरता को समझना होगा। ग्रामीण या शहरी क्षेत्रों में घर छोटे-छोटे होते हैं। ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्यों या संपर्क में आने वाले व्यक्ति में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा हो सकता है। इस बात का सभी अधिकारी ध्यान रखें। राज्य में होने वाली मृत्यु की भी जानकारी जुटाएं। मौत के कारणों को जानें। पूरी जांच होनी चाहिए।

21 दिन नहीं बल्कि 2 माह का बैकअप लेकर काम करेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कहा कि, आप सभी 21 दिन का नहीं बल्कि 2 माह का बैकअप लेकर काम करें। थर्मल गन, जांच मशीन, मास्क, टेस्ट किट, पीसीआर मशीन, पीपीए ड्रेस, ग्लोब्स जैसे जरूरी चीजों की कमी नहीं होनी चाहिए, ये सभी अनिवार्य वस्तुवें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो, ये आप सभी सुनिश्चित करें।

अधिकारियों को दें कार्य की जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान विभागों में कार्य नहीं हो रहा है, ऐसे में अधिकारियों को कार्य की जिम्मेवारी दें, एक संरचना तैयार करें। नोडल अफसर नियुक्त होना चाहिए, इन्हें राज्य के बाहर फंसे लोगों को मदद पहुंचाने, जरूरतमंदों को राशन व जरूरी सामान उपलब्ध कराने हेतु कार्य सौंपा जाए। राज्यवासियों का पूरा ध्यान रखना सरकार की प्राथमिकता में है।

दूसरे देश या राज्यों से झारखंड आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखी जाऐः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में बाहर से आने वाले लोगों की कड़ी निगरानी करने का निर्देश भी दिया। उनके क्वारंटाइन को प्राथमिकता देने की भी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। बाहर फंसे झारखंड के लोगों की मदद करें, इसके लिए विभिन्न राज्यों के कंट्रोल रूम का नंबर फंसे हुए लोगों को उपलब्ध कराएं। झारखंड में संचालित कंट्रोल रूम का नंबर पूरे देश में प्रसारित करें, ताकि फंसे लोगों को मदद पहुंचाया जा सके। देश के राज्यों के फूड सप्लाई डिपार्टमेंट से भी संपर्क स्थापित कर फंसे हुए लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था करें। इस कार्य में स्वंय सेवी संस्थाओं की भी मदद लें।

जरुरी सामान दूसरे राज्यों से मंगाने के लिए छोटे मालवाहक विमान की व्यवस्था की जाएः मुख्यमंत्री  

मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों से जरूरी मशीन, दवा व अन्य जरूरी वस्तुओं को लाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, ऐसी स्थिति में एक छोटे मालवाहक विमान की व्यवस्था करें। ताकि जरूरी सामान झारखंड समय पर लाया जा सके।

समीक्षा बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सूचना भवन में स्थापित किए गए राज्यस्तरीय कोरोना नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया।  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई हो l

★ कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए राज्य में उच्च स्तरीय तीन कंट्रोल रुम कार्य कर रहें हैं…

★ 93 संदिग्धों की जांच की गई, सभी नेगेटिव मिलें।

★ मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान कई फोन कॉल आयें, जिसमें विभिन्न राज्यों में फंसे लोगों ने अपनी व्यथा व्यक्त की।

★ मुख्यमंत्री ने राज्य और जिलावार कार्य अधिकारियों को सौंपने दिया निर्देश।

 ★ मुख्यमंत्री ने झारखण्ड में पदस्थापित अन्य राज्य के आईएएस अधिकारियों से फंसे लोगों की मदद अपने स्तर से करने का अनुरोध भी किया।

taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *