झारखंड में प्रदेश राजद के सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत, 20 लाख सदस्य बनाने का है लक्ष्य……
रिपोर्ट :- बिनोद सोनी ……
राँची : लालू प्रसाद यादव का झारखंड आगमन के साथ-साथ राजद प्रदेश कार्यालय में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य तेजी से शुरू हो गया, राजद के राष्ट्रीय महासचिव सहित कई वरीय नेता प्रदेश कार्यालय में बैठक करते दिखाई दिए, पार्टी के वरिष्ठ नेता भोला यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रहा है। जिसकी शुरुआत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 12 फरवरी से किया। आज से झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुआ। इस सदस्यता अभियान का लक्ष्य है प्रदेश में 20 लाख सदस्य बनाने का है। प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बड़ा है और उस जनाधार के अनुकूल अगर सदस्य बनेंगे तो निश्चित रूप से संगठन और बड़ा होगा और आने वाले समय मे पार्टी की भागीदारी बढ़ेगी तो उससे निश्चित रूप से प्रदेश में हमारे लोगों का विकास होगा।

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दकी ने कहा कि हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्षता सामाजिक न्याय गरीबों के हक और हुकूक से कभी समझौता नहीं किया। और दबे कुचले लोगों को उठाने की हमारी पार्टी की प्रतिबद्धता है। आज से युद्ध स्तर पर जो लोग भी पार्टी के सदस्य बनेंगे वे पार्टी को प्रदेश में और मजबूती देने का काम करेंगे। हमारी पार्टी ने कभी भी समझौता नहीं किया है चाहे वह राष्ट्रीयता से हो या धार्मिक एकता हो। गरीबों के हके के लिए हमेशा से हमारी पार्टी इसके लिए लड़ती रही है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को आज कई तरह के संकटों से गुजरना पड़ रहा है। मगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हमें सिखाया कि हम संकट में गिरते नहीं हैं डरते नहीं हैं लड़ाई मजबूती से लड़ते हैं और अपने लोगों का उत्साह वर्धन करते हैं।
आज प्रदेश में पार्टी की सदस्यता अभियान की जो शुरुआत हुई है मगर आज कई तरह के विचारधारा के लड़ाई चल रही है। जिसमें एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल खड़ा है और दूसरी तरफ बड़ी शक्ति के रूप में भाजपा, आर एस एस, विश्व हिंदू परिषद आदि खड़ी है। हमारा या हमारी विचारधारा के मानने वालों का मानना है कि यदि किसी एक की बपौती नहीं है। बल्कि करोड़ों मेहनतकश मजदूर किसान और आम आदमी जिसने अपने खून पसीना से इस मुल्क को सींचा है यह मुल्क उसका है।
साथ ही उन्होंने लालू यादव के चारा घोटाले से जुड़े डोरंडा कोषागार मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा वह हमारे लिए सर्वोपरि होगा।