प्रदेश राजद को मिला नया कार्यकारी अध्यक्ष, स्थानीय नियोजन और भाषा विवाद पर रखा पार्टी का स्टैंड……

0
2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी….

राँची: झारखंड में राजद अपनी जमीन मजबूत करने की कवायद में जुट गई है और इसके लिए नए सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसकी जानकारी आज राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राजद के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले ही राजद की प्रदेश कमिटी को केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भंग कर दी गयी है। ऐसे में झारखंड में नई प्रदेश कमेटी के गठन की प्रक्रिया चल रही है, इसके लिए झारखंड में नए कार्यकारी अध्यक्ष को बनाया गया, जिनके निर्देश पर राज्य के सभी जिलों में कमेटी का गठन किया जाना है। इसके लिए प्रदेश राजद द्वारा नए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कहा कि राजद के झारखंड के सभी प्रमंडलों में कमोबेस मजबूत जनाधार है, जिसे और मजबूती से आगे करने की हमारी कोशिश होगी और इसमें नए पुराने पार्टी से जुड़े हर किसी का सहयोग लेंगें। वही सदस्यता अभियान पर पूछे गए सवाल पर कहा कि प्रदेश भर में बूथ स्तर से हम सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। साथ ही कहा कि 20 फरवरी को प्रदेश के पदाधिकारियों और जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक बुला रहे हैं। और हमलोग मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

वही राज्य में चल रहे भाषा विवाद पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने कहा कि झारखंड में पढ़ने लिखने वाले या जो यहा जन्म लिए हैं वे सभी झारखंडी है। इस पर चिंता करने की जरूरत नही है और यह राजद सुप्रीमो ने भी कही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.