रिपोर्ट- सुनील कुमार, देवघर….
समाजसेवी उमाशंकर सिंह ने निगम के सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
देवघरः शहर के जाने माने समाज सेवी सह उप-मेयर पद के प्रत्याशी रह चुके उमाशंकर सिंह ने नगर निगम कर्मचारियों और सफाई कर्मियों को सम्मानीत किया। इस दौरान निगम के कर्मी और सफाई कर्मियों को बीच उमाशंकर सिंह ने राशन, गमछा और मास्क का वितरण किया।
निगम के सफाई कर्मियों ने समाजसेवी उमाशंकर सिंह की इस कार्य के लिए प्रशंसा की। मौके पर उमाशंकर सिंह ने कहा कि आज पूरा भारत वर्ष लॉक डाउन है। आज देश का एक-एक व्यक्ति कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। किंतु इस विषम परिस्थिति में भी नगर निगम के सफाई कर्मी दिन-रात अपनी जान को जोखिम में डालकर शहरवासियों को गंदगी और बीमारियों से मुक्त रखने में लगे हुए है। इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उमाशंकर सिंह ने कहा कि, समाज सेवा तो मेरी प्रवृत्ति में है। हर समय मन मैं लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं।