एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में कांके प्रखंड में हजारों लोगों ने किया मौन प्रदर्शन…

0

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में कांके प्रखंड में हजारों लोगों ने किया मौन प्रदर्शन…

रांचीः एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में लगातार देशभर के साथ साथ झारखंड में भी विरोध प्रदर्शन जारी है, बावजुद इसके शुक्रवार को भारत सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून पूरे देश में लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

शनिवार को राजधानी रांची के कांके प्रखंड अन्तर्गत कई पंचायत के लोगों ने हजारों की संख्या में कांके क्षेत्रीय एकता मंच के बैनर तले सीएए, एनपीआर और एनआरसी कानून के विरोध में कांके ईदगाह मैदान से लेकर कांके प्रखंड मुख्यालय तक मौन जुलूस निकाल कर इस कानून का विरोध किया। मौके पर प्रदर्शनकारी हाथों पर तख्तियां और काला पट्टी बांधकर जुलूस में शामिल होते नजर आएं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी। मौके पर ग्रामीण एसपी, डीएसपी नीरज कुमार, कांके सीओ अनिल कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल सहित पांच मजिस्ट्रेट भी तैनात रहें।

कांके सेंट्रल कमिटी के सदर मोहमद अफजल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो सीएए, एनपीआर और एनआरसी कानून लाया जा रहा है ये संविधान के खिलाफ है। इन सभी कानूनों का देश के सभी लोग विरोध करते है। वही कांके क्षेत्रीय एकता मंच के सदस्य सह झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय सचिव इसराईल अंसारी, प्रदेश कांग्रेस के जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, कांके प्रखंड के जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी ने भी इस कानून का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.