शमीम बड़ेहार बने बुढ़मू प्रखंड अंजुमन कमिटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सदर, हुए सम्मानित…..

0
11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची/पिठोरिया: अमन ग्रुप वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में गुरुवार को कांके रिंग रोड स्थित प्रधान कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अमन ग्रुप के पदाधिकारियों के द्वारा बुढ़मू प्रखंड अंजुमन कमिटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं चुनाव का सफल संचालन में मुख्य योगदान देने वाले चुनाव संचालन समिति के लोगों को पगड़ी, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर नवनिर्वाचित बुढ़मू प्रखंड अंजुमन के सदर शमीम बड़ेहार ने कहा कि मुसलमान आज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे हैं, जरूरत है आने वाले दिन में मुसलमानों के बीच में शिक्षा का अलख जगाने की जब तक शिक्षा हमारे बच्चों के बीच में शिक्षा का अलख नहीं जागेगा तब हमारा विकास संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी जबकि संचालन ट्रस्ट के सेक्रेटरी अमन राज ने किया। मौके पर बुढ़मू प्रखण्ड अंजुमन कमेटी एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव तस्लीम अंसारी, महासचिव छोटे खान, खजांची नईम अंसारी चुनाव संचालन समिति के सचिव नौशाद अशरफ, सलमान खुर्शीद, इनामुल अंसारी, को भी पगड़ी, माला, और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर फुटबॉलर बशारत अंसारी, तस्लीम अंसारी ने अमन ग्रुप की सदस्यता भी ग्रहण किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सामी अंसारी ने किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के उप संरक्षक अजीज अंसारी, उपाध्यक्ष इमरान अंसारी, गुलजार अंसारी, प्रवक्ता जमील अख्तर, शकील अख्तर, अप्पू अजीज, सोनू अंसारी, मुकीद अंसारी, मनोवर अंसारी, सलामत अंसारी इदरीश अंसारी, आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.