राज्य में खुलेंगे स्कूल, जिम और जू, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक में जानिए और क्या हुआ है निर्णय……
रिपोर्ट :- बिनोद सोनी
राँची : झारखंड में आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में कोरोना घटते मामलों को देखते हुए फैसला लिया। सरकार ने लोगों को राहत दी है। कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। अब सभी कॉलेजों को खोलने का निर्णय लिया गया है। 17 जिलों में सभी कक्षाओं में पढ़ाई शुरू की जाएगी। वहीं 7 जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, चतरा, देवघर, सरायकेला और सिमडेगा में 9वीं से 12वीं तक की कक्षा खुलेंगी। ये वैसे जिले हैं, जहां अब भी कोरोना के मामले ज्यादा है।
इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जिम खोलने की इजाजत दे दी है। साथ ही रात 8 बजे तक की व्यवस्था यथावत रखने का फैसला किया है। शादी समारोह में 200 लोगों की उपस्थिति की इजाजत दी गयी है।स्टेडियम खुलेंगे लेकिन दर्शक दीर्घा दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा। सभी कोचिंग संस्थान खुलेंगे। इसके अलावा जुू, पार्क, जिम ,स्टेडियम, प्ले ग्राउंड, क्लब, सिनेमा हॉल खुलेंगे। सरकारी कार्यालयों में 100 % उपस्थित रखने का आदेश दिया गया है। आज राज्य आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने यह जानकारी मीडिया को दी है।