Categories
Latest News ब्रेकिंग न्‍यूज

पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के सफ़दर अली बनाए गए झारखंड अध्यक्ष……

11

रिपोर्ट:- वसीम अकरम….

राँची: नई दिल्ली स्थित इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एक कार्यक्रम के दौरान “पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ” ने झारखंड में नई कमिटी का गठन किया है। संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद एवं मोहम्मद एहतेशामूलहक प्रभारी झारखंड- बिहार-पश्चिम बंगाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एहसान अब्बासी के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक नियुक्ति की गई। जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफदर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर अंसारी, प्रदेश मंत्री आफताब आलम को नियुक्ति पत्र देकर घोषित किया गया।

इस दौरान संस्था के मुख्य संरक्षक इरफान अहमद ने कहा कि हमे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारी के नेतृत्व में संगठन मजबूती से पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी।

वही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सफदर अली ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि मुस्लिम समाज का आर्थिक व सामाजिक उत्थान करना, मुस्लिम समाज के बच्चे एवं बच्चियों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, समाज को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जागरूक करना, मुस्लिम समाज को सशक्त एवं समृद्ध बनाने का प्रयास कर राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जागरूक करना, वही मुस्लिम समाज के मध्य जाकर राष्ट्रीय एवं सभी धर्म, जाति,वर्ग के बीच सौहार्द एवं सद्भावना स्थापित करना होगा।

साथ ही नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सफ़दर अली ने भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व का एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन साहू का आभार व्यक्त किया।
सफ़दर अली के पसमांदा मुस्लिम समाज उत्थान समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, कांके विधायक समरीलाल, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने बधाई दी है।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *