झारखंड में टुटा कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड, 24 घंटे में रिकॉर्ड 587 नए मामले आए सामने…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

राँची: बिते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण का रिकार्ड झारखंड में एक बार फिर टुट गया है। बिते 24 घंटों में 587 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। और उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि ये आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ेंगी। यानि जल्द ही लगाम नही लगा तो ऑक्टूबर माह तक झारखंड की लगभग आधी आबादी कोरोना संक्रमित होंगे।

झारखंड में 24 घंटों का उच्चतम आंकड़ा 22 जुलाई को 518 था, लेकिन ये रिकॉर्ड बिते 26 जुलाई को टुट गया। 26 जुलाई को कूल 587 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। नए मिले मरीजों में सर्वाधिक 138 कोरोना संक्रमित मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से मिले हैं, इसके अलावा राजधानी रांची से 96, कोडरमा से 58, पश्चिमी सिंहभूम से 42, गुमला से 38, हजारीबाग से 33, लोहरदगा से 29, चतरा से 28, गढ़वा से 17, साहिबगंज से 16, गिरिडीह से 14, दुमका से 12, धनबाद और सरायकेला से 11-11, गोड्डा से 9, रामगढ़ और सिमडेगा से 6-6, जामताड़ा और पलामू से 5-5, खूंटी और पाकुड़ से 4-4, लातेहार से 3, बोकारो और देवघर से 1-1 संक्रमित मिले हैं।

26 जुलाई को नए मिले संक्रमितों के बाद झारखँड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8,4,79 हो चुका है। वहीं 26 जुलाई की ही हुए तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या झारखंड में 86 हो चुकी है। अब तक 3,7,14 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

झारखंड में जिलावार कोरोना की स्थितिः

जिला    पॉजिटिवमौतस्वास्थ्य
रांची1566          17   438
बोकारो151       02086
हजारीबाग526      06162
धनबाद482    13179
गिरिडीह282     04140
कोडरमा469      05237
सिमडेगा407       01370
देवघर149       01084
गढ़वा405           01196
पलामू251        01164
लातेहार229          00107
जामताड़ा054       00032
गोड्डा102       02019
दुमका058      00033
पू. सिंहभूम1444         22483
प. सिंहभूम222       01134
लोहरदगा225       00107
रामगढ़332        02161
गुमला239       01103
सरायकेला203        04080
चतरा266             00144
पाकुड़203        00079
खूंटी050       01036
साहेबगंज174       02020
कूल8479      863714
जिलावार कोरोना संक्रमित, मृतक और स्वास्थ्य हो चुके लोगों की लिस्ट.

झारखंड में अब तक कुल 2,70,928 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 2,59,359 सैंपल की जांच की जा चुकी है। कुल 2,50,880 नेगेटिव पाए गए हैं। राज्य भर में कुल 2,54,207 होम क्वारंटीन हैं और 6,186 लोग क्वारंटीन सेंटर में रखे गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.