काके प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर रांची युवा कांग्रेस ने जड़ा ताला, बैठे धरने पर…..…

0
1

रिपोर्ट :- वसीम अकरम….

राँची: कांके प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची युवा कांग्रेस ने अपना मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने काके प्रखंड सह अंचल मुख्यालय पर ताला जड़ कर धरना पर बैठ गए। इस दौरान मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी अंचलाधिकारी शीलवंत भट्ट धरनास्थल पर पहुंचे। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रखंड पर हो रहे भ्रष्टाचार पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम नहीं कसा गया तो यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यालय में उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी गड़बड़ियां है उसे जल्द ही सुधार किया जाएगा और जो अधिकारी लापरवाही बरतते हैं उस पर कार्रवाई भी की जाएगी। आश्वासन के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता धरने से हटे। मौके पर युवा कांग्रेस के रांची जिला महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर ने कहा कि कांके प्रखंड में लगातार प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, विधवा-वृद्ध पेंशन, राशन डीलर, जमीन दाखिल खारिज समेत अनेक योजनाओं पर भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखंड के अधिकारी खुलेआम लोगों से घूस लेकर काम कर रहे हैं। इन तमाम शिकायतों के बाद हम लोगों ने कांके प्रखंड मुख्यालय को बंद कर धरना प्रदर्शन किया है। अगर इस पर अंकुश नहीं लगा तो जल्द ही सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्यालय पर आकर उग्र आंदोलन करेंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस के महानगर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.