रांची रेलवे स्टेशन जुलाई मांह के अंत तक हो जाएगा हाईटेक, सुरक्षा को लेकर की जा रही है विशेष तैयारी…

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची: रांची रेलवे स्टेशन को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाईटेक बनाया जा रहा है। एयरपोर्ट की तर्ज पर रांची रेलवे स्टेशन पर भी अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम लगाया जा रहा है। इस सिस्टम से स्टेशन परिसर में आने वाले किसी भी वाहन से संबंधित डिटेल रिकार्ड किया जा सकेगा। जुलाई माह के अंत तक यह सिस्टम रांची रेलवे स्टेशन पर काम करना शुरु कर देगा। इस सिस्टम के लग जाने से अब रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले किसी भी वाहन का पूरा डिटेल रेलवे की निगरानी टीम के पास रहेगा।

वाहन के नीचे अगर कोई संदिग्ध वस्तु लगा रहेगा, तो इस सिस्टम के जरिए आसानी से डिटेक्ट कर लिया जाएगाः

रांची रेल मंडल के परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि सर्विलांस सिस्टम के जरिए स्टेशन पर आने-जाने वाले वाहनों का खाखा रखा जाएगा। वाहनों के डिटेल के अलावे ड्राइवर से संबंधित सभी जानकारी रेल मंडल के पास डाटा में स्टोर रहेगा। किसी भी वाहन के नीचे छिपा कर अगर कोई संदिग्ध वस्तु लगा रहेगा, तो इस सिस्टम के जरिए आसानी से डिटेक्ट कर लिया जाएगा। परिसर में आने-जाने वाले लोगों के साथ वाहनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति का फोटो भी कैमरे के जरिए लिया जाएगा। अपराध पर नियंत्रण पाने को लेकर रांची रेल मंडल ने यह कदम उठाया है।

रांची रेल मंडल में रांची रेलवे स्टेशन होगा पहला स्टेशनः

रांची रेल मंडल के किसी भी रेलवे स्टेशन पर यह व्यवस्था नहीं है। जुलाई के अंत तक यह व्यवस्था सुचारू तरीके से रांची रेल मंडल में संचालित हो जाएगा और इसका फायदा आम यात्रियों के साथ-साथ आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस प्रशासन को भी मिलेगी।

https://youtu.be/s9PtGg_41U0

Leave A Reply

Your email address will not be published.