Categories
राजनीति

रामगड़ उप-चुनाव न्याय और अन्याय के बीच: अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

7

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांचीः झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि रामगड़ उप- चुनाव न्याय और अन्याय के बीच होने जा रही है। जिस तरह हर उपचुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है, उसी तरह का हश्र इस उप-चुनाव में भी भाजपा का होने जा रहा है। उक्त बातें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही।

गैर भाजपा सरकारों को आतंकित कर रही है केन्द्र सरकारः अविनाश पांडेय, प्रदेश प्रभारी़ कांग्रेस

अविनाश पांडे ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार गैर भाजपा शासित प्रदेशों की सरकार को अस्थिर करने में लगी है। लगातार भाजपा द्वारा संवैधानिय मुल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। झारखंड के बाद अब छत्तीतगड़ में बीजेपी चाल चल रही है। वहां 13 ठिकानों पर ईडी के छापे एक साथ पड़े हैं। मैं समझता हूं यह बहुत ही सोचनीय विषय है, राजनीतिक स्तर पर लोकतंत्र है हम सब लोग लोकतंत्र पर विश्वास करते हैं। अगर कुछ गलत हुआ है तो उसकी जांच होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ एक देश के अंदर प्रदेश के अंदर जो गैर भाजपाई सरकारें हैं उन सरकार को आतंकित करने का सरकार को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है, पार्टी इसकी घोर निंदा करती है। जो आज छत्तीसगढ़ में हो रहा है इसी तरह की प्रक्रिया झारखंड और राजस्थान समेत कई प्रदेशों में भाजपा ने अपनाई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा के इस असंवैधानिक कार्यों से डरने वाली नही है, क्योंकि कांग्रेस को संविधान और लोकतंत्र पर पुरा भरोषा है। देश की जनता भी भाजपा के इस चाल को समझ रही है।

रामगड़ उप-चुनाव न्याय और अन्याय के बीचः

अविनाश पांडे ने आगे बताया की रामगढ़ उप-चुनाव में प्रचार के लिए मैं रांची पहुंचा हूं। यूपीए महागठबंधन के सभी सहयोगी दल इसमें साथ दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए रामगढ़ में कांग्रेस, जेएमएम और राजद समेत सभी सहयोगी दलों का सहयोग मिला है। यह उप चुनाव लादा गया है। यह उपचुनाल न्याय और अन्याय के बीच की लड़ाई है। किस प्रकार से गवाहों को बदला जाता है, निर्णय को गलत तरीके से पेश किया जाता है, ये सब देखने को मिला ममाता देवी के केस में। एक ऐसी नेत्री जो जनता को न्याय दिलाने के लिए नेतृत्व किया, उस नेतृत्व के बदले उनको 5 साल की सजा दे दी गई और उसी के विरोध में ऐसे भी निर्णय झारखंड और अन्य राज्यों में हुए है जहां भाजपा के जनप्रतिनिधि अपराधिक गतिविधियों में शामिल होते हुए मात्र 11, 12 महीने की सजा हुई। हम न्याय प्रणाली पर विश्वास करते हैं बस थोड़ा दुख जरूर होता है। रामगढ़ का उप-चुनाव झारखंड की राजनीति के लिए काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव में फैसला जनता करेगी और ममता जी के त्याग का आशीर्वाद उनके पति बजरंग महतो जी को मिलेगा।

कांग्रेस पार्टी नितीश कुमार के बयान का समर्थन करती हैः

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री, नितीश कुमार के बयान पर अविनाश पांडेय ने कहा कि, कांग्रेस नितीश जी के वक्तब्य से पूर्ण रूपेण सहमत है। 24 तारीख को रायपुर में महाधिवेशन होने जा रहा है, उस पर इस विषय पर गंभीरतापूर्व विचार होगा। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी देश के प्रति भलीभांति समझती है। सही समय आने पर उस पर भी निर्णय लिया जाएगा।

By taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *