डीएवी कपिलदेव के प्राचार्य, एम.के. सिन्हा का ऑडियो-वीडियो वायरल, सिन्हा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्ववर्ती छात्रों ने किया प्रदर्शन…

0
6

रिपोर्ट-बिनोद सोनी…

राँची: राजधानी रांची के कडरु स्थित डीएवी कपिलदेव स्कूल के प्राचार्य़ एम के सिन्हा का स्कूल के नर्स के साथ गंदी बात करते हुए ऑडियो और वीडियो सामने आया है। प्राचार्य जारी वीडियों में नर्स के साथ गंदी बातें करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जबकि नर्स द्वारा उन्हें बार बार ऐसा कहने से मना किया जा रहा है।

जारी ऑडियो-वीडियों में प्राचार्य अश्लील बातें करते नजर आ रहे हैः

प्राचार्य, एम.के. सिन्हा बिहार के जमुई जिला के रहने वाले हैं। वे महिला नर्स को बीपी चेक करने के बहाने अपने चैंबर में बुलाकर अश्लील बातें किया करते थें। पीड़िता का आरोप है कि प्राचार्य पिछले दो वर्षों से उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। प्राचार्य़ एम.के. सिन्हा के हरकतों से तंग आकर मैंने थाने में एफआईआर दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि ऑडियो और वीडियो मैंने ही रिकॉर्ड किया है। एफआईआर में ये भी कहा गया है कि प्राचार्य उसे अश्लील वीडियो वॉट्सएप पर भेज कर देखने के लिए कहता था। इतना ही नहीं उसे चैंबर में बुलाकर अश्लील हरकत भी किया करता था।

स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र और अभिभावकों ने स्कूल में गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शनः

शुक्रवार को डीएवी कपिल देव स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र और अभिभावकों ने डीएवी कपिल देव स्कूल का घेराव कर प्राचार्य एम.के. सिन्हा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषी प्राचार्य को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया।

पुलिस लगातार संभावित जगहों पर कर रही है तलाश में छापेमारीः

मौके पर डीएवी कपिल देव स्कूल पहुंचे हटिया डीएसपी जितवाहन उरांव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आरोपी प्राचार्य, एम.के. सिन्हा की खोज जारी है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने ये भी कहा कि, साक्ष्य के तौर पर जो भी ऑडियो-वीडियो उपलब्ध करवाया गया है, उसकी भी जांच हो रही है।

पूर्व में भी एम.के. सिन्हा कर चुके हैं ऐसी गंदी हरकतः

सुत्रों से मिलि जानकारी के अनुशार फिलहाल डीएवी ग्रुप ने आरोपी प्राचार्य एम.के. सिन्हा को निलंबित कर जांच कमेटी का गठन किया है, जो इस मामले के सत्यता की जांच करेंगी। एमके सिन्हा पर पूर्व में भी यौन शोषण का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस में मामला दर्ज नही होने का कारन उस वक्त उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.