रिपोर्ट :- अशोक कुमार…..
धनबाद : वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के आतंक से पूरा धनबाद तबाह है। पुलिस कई मामले में उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
शुक्रवार को पुलिस कोर्ट से उसके भाई गोपी खान के खिलाफ कुर्की जप्ती आदेश को लेकर उसके घर JCB मशीन लेकर उसके घर की कुर्की करने पहुंची। पुलिस घर के चौखट- दरवाजो को उखाड़ ले गई। हालांकि इस घर की कुर्की इसके पहले भी की गई थी। उस समय भी चौखट -दरवाजा उखाड़ लिए गए थे। इधर सूत्र बताते हैं कि फहीम खान के बेटे इकबाल पर फायरिंग के बाद परिवार का कोई सदस्य इस घर में नहीं रह रहा था। पुलिस इसके पहले ढोल -नगाड़ा बजाकर इश्तिहार भी चिपकाया था और आज कुर्की वारंट लेकर कुर्की कर रही है।
पुलिस जैसे ही प्रिंस खान के घर जेसीबी मशीन के साथ पहुंची, लोगों की अच्छी खासी भीड़ उसके घर के पास जुट गई। बताते चले की प्रिंस खान के भाई गोपी खान के खिलाफ 2015 के एक मामले में अदालत ने सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया था। लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ, इसी के बाद धनबाद न्यायालय ने कुर्की वारंट जारी किया था। जिसके बाद पुलिस आज उसके आवास JCB मशीन के साथ कुर्की जप्ती करने पहुंची। घर का सारा सामान निकालने के बाद JCB से घर के दरवाजा और खिड़की उखाड़ा जायेगा। इस टीम में धनबाद अंचलाधिकारी सह नियुक्त मजिस्ट्रेट प्रशांत लायक बैंक मोड़ पुलिस, भूली पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
आप को बता दे की बीते मंगलवार को ही पुराना बाजार के घराना नामक सोना चांदी की एक दुकान पर प्रिंस खान के कथित गुर्गो ने फायरिंग की थी। इसके बाद धनबाद के रांगाटांड़ के चूड़ी और लहठी कारोबारी से 50 लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई थी। इसके पहले भी लगातार फायरिंग और रंगदारी की घटनाएं होती रही है। फिर भी उसका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। धनबाद पुलिस और झारखंड एटीएस ने उसके कई गुर्गों को जेल भी भेज चुकी है। फिर भी घटनाएं नहीं रुक रही है।अब देखना है इस कार्रवाई के बाद उसका आतंक कम होता है की या यूं ही फिर उसका आतंक सर चढ़ कर बोलता रहेगा।