रिपोर्ट:- वसीम अकरम….
राँची/पिठोरिया : पिठोरिया पुलिस को बुधवार करीब रात्रि 8 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई, कि कुछ लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में ठाकुर गांव की ओर से चार पहिया वाहन से पिठोरिया की ओर आ रहे हैं। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची के आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार, मुख्यालय-1, के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना अंतर्गत जिदु, बरवाटोली के पास पिठोरिया-ठाकुर गांव रोड में चेकिंग करना प्रारंभ किया गया। रात्रि करीब 9:15 बजे चेकिंग के दौरान में एक सफेद रंग का महिंद्रा जेलों E4 गाड़ी नंबर JH05 AD 6066 को रोका गया। गाड़ी रोकवाने पर उस वाहन से निकलकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो व्यक्ति भाग निकले। वही दो लोगो को मौके से दबोच लिया गया। चेकिंग करने पर गिरफ्तार लोगों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुआ।
गिरफ्तार अपराधी (1) तौसीफ रजा, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता तौफीक अंसारी (2) बीरबल कुमार सिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता निमाय सिंह, दोनों अपराधी ग्राम खेतको, थाना पेटरवार, जिला बोकारो के रहने वाले है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ करने पर बताया कि पूर्व में भी चोरी एवं लूटपाट की घटना में दोनो जेल जा चुके हैं।
वहीं फरार अपराधियों की तलाश में पिठोरिया पुलिस छापेमारी कर रही है। अपराधियों से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मोबाइल, एक सफेद रंग का महिंद्रा जेलों E4, JH05AD- 6066 बरामद किया है।
छापेमारी दल में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, पिठोरिया थाना प्रभारी अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संतोष महतो, सहायक अवर निरीक्षक कृष्ण कुमार, ओझा , मोहम्मद फसीहुज्जमाँ, सुनील टोपनो, प्रमोद कुमार तिवारी शामिल थे।