पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ ने कांके बीडीओ को सौंपा चार सूत्री मांग पत्र…

0
3

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

राँचीः शुक्रवार को कांके प्रखंड के पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा कांके प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया। बीडीओ ज्ञान शंकर जयसवाल को पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया।

संघ के अध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि संघ की कूल चार मांगे है, पहला ये कि वर्ष 2016/17, 2017/18, 2018/19 और 2019/20 का प्रधानमंत्री आवास ग्रामीणों का बकाया प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द दिया जाए। दूसरा, राज्य सरकार के सभी महत्वकांक्षी योजनाओं में स्वयंसेवकों को लिखित रूप से आदेश देने का काम किया जाए। तिसरा, मनरेगा कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद, जो काम स्वयं सेवकों से कराया जा रहा है, उसका भी प्रोत्साहन राशि निर्धारित किया जाए, क्योंकि रोजगार सेवकों को काम के एवज में ही मानदेय मिलता था, इसलिए जब तक वे लोग हड़ताल पर हैं तो उन लोगों का काम हम लोगों से कराया जा रहा है तो हम लोगों को भी मानदेय मिलना चाहिए और चौथा मांग, सरकार आपके द्वार का बकाया प्रोत्साहन राशि का मांग किया गया है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात भूषण, अजय महतो, तौसीफ इकबाल, दिनेश महतो, राम सागर, मनेस, संजय नायक, अमित गोप, गौतम कुशवाहा मौजूद शामिल थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.