एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया के खिलाफ, एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, सुब्बैया पर महिला उत्पीड़न का आरोप…

0
1

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में डोरंडा कॉलेज के सामने एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुब्बैया के खिलाफ हांथों में तख्ती लेकर अप्रदर्शन किया गया।

विदित हो कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुब्बैया पर महिला उत्पीड़न का आरोप है। एनएसयूआई ने सुब्बैया पर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही पीड़ित महिला को न्याय देने की भी मांग रखी गई। पीड़ित 62 वर्ष की बुजुर्ग महिला का आरोप है कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ० सुब्बैया ने उनके घर के दरवाज़े पर पेशाब किया और सर्जिकल मास्क फेंका। इस मामवे में सुब्बैया के खिलाफ प्राथमिकी भी  दर्ज करवाई गई है।

मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि जिस देश में महिला को देवी का दर्ज़ा दिया जाता है, उस देश में छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो इससे ज्यादा शर्म की बात कुछ और हो ही नहीं सकती।

वहीं राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक आरुषि वंदना ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो किया, वो बेहद शर्मनाक और घटिया हरकत है। ऐसी हरकत करने के बाद किस मुंह से ये लोग समाज में अपना चेहरा दिखाते हैं। झारखंड एन.एस यू.आई कि राष्ट्रीय प्रतिनिधि नुशरत ने कहा कि एक छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर होकर ऐसी गिरी हुई हरकत करना, ये दर्शाता है कि इनकी मानसिकता कितनी गिरी हुई है। इस हरकत ने साबित कर दिया कि, सच में आरएसएस महिलाओं को सम्मान देना नही जानती है। जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने कहा कि जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकता वो इस देश,  इस समाज के लिए कलंक हैं। NSUI हमेशा से महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती आ रही है और हमेशा लड़ते रहेगी।

मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, नुशरत प्रवीन, केशव, आकाश रजवार, अब्दुल राबनवाज, प्रणव राज, नंदिनी गुप्ता, श्रेया, स्मिता एंथोनी, हिमांशु कुमार, अमन यादव, आकाश कुमार, कमरान, विक्की,आदि मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.