अब राज्य में मात्र 78 कोरोना पोजिटिव मरीज, 78 हो चुके हैं नेगेटिव…..

0
5

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

शनिवार को झारखंड के धनबाद से मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की कूल संख्या 156 हो चुकी है, लेकिन इनमें से 78 मरीज बेहतर ईलाज के बाद नेगेटिव हो कर अपने घरों में लौट भी चुके हैं।

राँची: शनिवार को हुई टेस्ट में मुम्बई से धनबाद के कुमारधुबी लौटे मां और बेटे दोनों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि बीते 7 मई को कैंसर का इलाज करा कर दोनों मां-बेटे मुंबई से धनबाद लौटे थें। जब  उन दोनों के सैंपल की जांच की गई, तो दोनों ही पॉजिटिव पाए गएं। 2 नए मामलों के बाद राज्य का आंकड़ा 156 पर पहुंच गया है।

रांची नंबर-1 परः

अब तक झारखंड के 13 जिलों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिनाख्त हो चुकी है। यानि झारखंड के 24 में से 13 जिलों तक कोरोना वायरस की पहुंच हो चुकी है। 31 मार्च से लेकर अब तक राजधानी रांची में सबसे अधीक 93  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं, इस आंकड़े के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में रांची नंबर वन पर है। यहां दो की मौत भी हो चुकी है। दोनों ही मृतक पती-पत्नि थें। दूसरी तरफ 93 में 53 मरीज अब तक  स्वस्थ भी हो चुके हैं। बताते चलें कि बिते शुक्रवार 8 मई को गढ़वा जिले में एक दिन में सबसे अधीक 20 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शिनाख्त हुई थी, ये सभी लोग छत्तीसगड़ में मजदूरी किया करते थें।

अन्य जिलों के आंकड़े सूचिबद्ध हैः

बोकारो 10 पॉजिटिव, 1 की मौत और 9 हो चुके हैं स्वस्थ।

हजारीबाग 3 पॉजिटिव, तीनों हो चुके हैं स्वस्थ।

धनबाद 4 पॉजिटिव, 2 हो चुके हैं  स्वस्थ।

गिरिडीह 1 पॉजिटिव, जो स्वस्थ हो चुका है।

सिमडेगा 2 पॉजिटिव, 1 हो चुका है  स्वस्थ।

कोडरमा 3 पॉजिटिव, 1 हो चुका है  स्वस्थ।

देवघर 4 पॉजिटिव, 2 हो चुके है।

गढ़वा 23 पॉजिटिव, 2 हो चुके हैं  स्वस्थ।

पलामू 8 पॉजिटिव, 3 हो चुके हैं स्वस्थ।

जामताड़ा 2 पॉजिटिव।

गोड्डा 3 पॉजिटिव।

दुमका 2 पॉजिटिव।

31 मार्च से 9 मई तक कूल 19,4,59 सैंपल की जांच हो चुकी हैः

झारखंड में अब तक कुल 21,8,86 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें से 19,4,59 सैंपल की जांच की जा चुकी है, इस जांच में कुल 19,303 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।

झारखंड में 4 जगहों पर कोविड-19 टेस्ट की व्यवस्था है, जिसमें राजधानी रांची के रिम्स सहित एमजीएम जमशेदपुर, पीएमसीएच धनबाद, यक्ष्मा आरोग्यशाला इटकी में कोविड-19 जांच की जा रही है। राज्य भर में कुल 99311 लोग होम क्वारंटीन पर हैं और 8993 लोग स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.