25 लाख का इनामी नक्सली विमल यादव ने किया सरेंडर, संगठन से चल रहा था नाराज…….

0
5

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी….

राँची: भाकपा माओवादी संगठन के 25 लाख के ईनामी, सेंट्रल कमिटी सदस्य उमेश यादव उर्फ विमल यादव उर्फ राधेश्याम यादव झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के पदाधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।आईजी ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर के सामने नक्सली ने विधिवत सरेंडर कर दिया है। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उमेश यादव ने ऐसा कदम उठाया। विमल यादव पर पलामू, गढ़वा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा समेत छत्तीसगढ़ और बिहार में दर्जनों नक्सल हमले के मामले दर्ज हैं। मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहने वाला है जो अरविंद की मौत के बाद से नेतृत्व संभाल रहा था।

जानकारी के अनुसार संगठन में हो रहे भेदभाव की वजह से विमल यादव नाराज चल रहा था। भाकपा माओवादियों के बिहार में कार्यरत सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश महतो की गतिविधियां सीमावर्ती इलाकों में रही हैं। मिथिलेश के बूढ़ा पहाड़ आने के बाद से विमल यादव के दस्ते के साथ भेदभाव किया जा रहा था। इसी वजह से नाराज विमल यादव संगठन से खुद को अलग करने का फैसला किया।

माओवादियों को कोल्हान इलाके के बाद दूसरा बड़ा झटका बूढ़ा पहाड़ के इलाके में मिला है। जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के बाद स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य(सैक) उमेश यादव उर्फ विमल उर्फ राधेश्याम यादव ने समर्पण कर दी। सरेंडर के बाद विमल से गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। वही राज्य पुलिस में बड़े स्तर पर समर्पण की योजना पर काम में जुटी है। महाराज प्रमाणिक, बैलून सरदार के साथ ही तकरीबन आधा दर्जन लोग माओवादी संगठन से अलग हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.