मंत्री का आश्वासन फेल, 27 को सरकार व मंत्री का फूंका जायेगा पुतला, वक़्फ़ बोर्ड के कारनामों से राज्यपाल को कराया जाएगा अवगत……

0
2

रिपोर्ट :- वसीम अकरम….

राँची : पर्दे के पीछे से अंजुमन इस्लामिया रांची को वक़्फ़ बोर्ड अपने कब्ज़े में लेना चाहता है। इस कार्य में कुछ समाज के स्वार्थी तत्व भी शामिल है। ऐसे लोगों का जल्द पर्दाफाश किया जायेगा। उक्त बातें संवाददाता सम्मलेन में अंजुमन बचाओ मोर्चा के सदस्यों ने कही, उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे से कुछ असामाजिक तत्व अंजुमन इस्लामिया रांची को वक़्फ़ बोर्ड को सौंपना चाहते है। ऐसे तत्व मंत्री औऱ अफसरों के दफ़्तर में लगातार हाज़री दे रहे हैं। हम सभी ने साफ सुथरी औऱ निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर 8 से 10 फरवरी को तीन दिवसीय धरना दिया था। विभागीय मंत्री हफीजुल हसन ने 10 फरवरी को धरना स्थल पर अपने प्रतिनिधि के रूप में डॉ महुआ माझी को भेजा था। मंत्री के चुनाव सम्बन्धी आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ था। मंत्री ने 10 से 12 दिनों में अंजुमन इस्लामिया का चुनाव करने का आश्वासन दिया था। 13 दिनों बाद भी चुनाव संबंधी कोई प्रगति नहीं होने पर अंजुमन बचाओ मोर्चा ने पुनः आंदोलन का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में 27 फरवरी को गठबंधन सरकार, मंत्री हफीजुल हसन औऱ वक़्फ़ बोर्ड का पुतला जलाया जायेगा। द्वितीय चरण में 2 मार्च को राज्यपाल से मुलाक़ात कर सरकार के असंवैधानिक निर्णयों औऱ कार्यों की जानकारी दी जायेगी। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री औऱ विभागीय मंत्री का आवास घेराव किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी विभिन्न पदों के लिए लगभग 125 लोगों ने रिकॉर्ड नामांकन किया। जिसमें 90 प्रतिशत युवा है। जांच के नाम पर अचानक चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाये जाने से मुस्लिम समाज में भी सरकार के प्रति रोष है। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा की समाज के कुछ दुश्मन अंजुमन इस्लामिया रांची की इज़्ज़त को तार-तार कर रहे हैं। लोगों ने कहा की जल्द चुनाव को लेकर अधिकतर उम्मीदवारों औऱ संगठनों के लोग विभागीय मंत्री से मिले थे। मंत्री औऱ अधिकारियों के बीच समन्वय का अभाव है। मंत्री औऱ अधिकारी चुनाव को लेकर अलग-अलग राग अलाप रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.