कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन…

0
4

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन…

रांचीः रांची जिला, ग्रामीण कांग्रेस जिला कमिटी के बैनर तले कांके प्रखंड स्थित न्यू मार्केट परिसर में सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की मौजूदगी में सैकड़ों आजसू, झाविमो और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सभी लोगो का माला पहना कर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पूरे देश की जनता भाजपा के नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के जुमलों से तंग आ चुकी है, जिसका परिणाम आज के मिलन समारोह में देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस पार्टी के नीति सिद्धांतों से काफी प्रभावित हूं- मोजिबुल अंसारी

यहां आयोजित मिलन समारोह में लम्बे समय से आजसू में रहे, आजसू जिलाउपाध्यक्ष सह जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी ने भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान मोजिबुल अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।

कई नवनिर्वाचित विधायकों को सम्मानित किया गयाः

मौके पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप को कांग्रेस ग्रामीण जिला कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.