धजवा पहाड़ पहुंचे माले विधायक बिनोद सिंह, माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए अधिकारी कर रहे हैं संविधान का उल्लंघनः बिनोद सिंह, विधायक माले

0
5

रिपोर्ट- राजू पाल, पलामू…

पलामूः धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में 74 दिनों से चल रहे धजवा पहाड़ को बचाने के आंदोलन को समर्थन देने के लिए रविवार को, बगोदर विधानसभा से माले विधायक विनोद सिंह धजवा पहाड़ पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत करने के बाद यहां आयोजित सभा को संबोधित किया।

माफियाओं के समक्ष नतमस्तक अधिकारियों को भी चिन्हित करने की जरुरतः बिनोद सिंह, विधायक, माले

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर आयोजित विशाल जनसमर्थन सभा को संबोधित करते हुए विधायक बिनोद सिंह ने कहा कि, मार्च महीने से शुरू होने वाले झारखंड विधान सभा के ग्रीष्मकालीन सत्र में वे पुरजोर तरीके से धजवा पहाड़ के मुद्दे को उठाएंगे एवं आंदोलनकारियों की मांगों को लेकर व्यक्तिगत रूप से खनन सचिव झारखंड सहित मुख्यमंत्री, हेमंत सोरेन से भी बात करेंगे। अपने संबोधन में विनोद सिंह ने कहा कि, माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए जिले के अधिकारी संविधान का भी उल्लंघन कर रहे हैं। जब स्थानीय लोगों द्वारा जब कोई विकास का काम किया जाता है, तो अधिकारी कई तरह का अवरोध पैदा करते हैं, लेकिन जब बड़े माफिया, जिनसे इन लोगों की जेबें भरती है, ये लोग पत्थर और बालू का अवैध खनन करते हैं, तो इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, बल्कि अधिकारियों द्वारा इनके संविधान विरोधी गलत कार्यों को सही ठहराया जाता है। माफियाओं के साथ साथ ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को भी चिन्हित करने की जरुरत है, जो माफियों के समक्ष नतमस्तक हैं।

जनसभा को जनसंग्राम मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष, युगल किशोर पाल संबोधित करते हुए.

बिनोद सिंह के समर्थन से आंदोलनकारियों में हुआ उत्साह का संचारः

मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि, इस विशाल जनसमर्थन सभा से लोगों में गर्मजोशी का माहौल है एवं विधायक विनोद सिंह के सकारात्मक वक्तव्य से आंदोलन को काफी बल मिला है। आगे उन्होंने बताया कि आंदोलन निरंतर तब तक जारी रहेगा जब तक की धजवा पहाड़ के फर्जी लीज को रद्द कर संवेदक के ऊपर कानूनी कार्रवाई नहीं किया जाता एवं आंदोलनकारियों पर हुआ फर्जी मुकदमा वापस नहीं ले लिया जाता है।

पड़वा मोड़ पर माले विधायक का किया गया गर्मजोशी से स्वागतः

सभा से पूर्व बगोदर से चलकर आए विधायक विनोद का स्वागत धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पलामू के पड़वा मोड़ पर किया गया, फिर सैंकड़ों की संख्या में मोटर साईकिल काफिले से उनका स्वागत करते और क्रांतिकारी नारे लगाते हुए धरना स्थल तक लाया गया। माले विधायक बिनोद सिंह ने आंदोलन के शुरुआत से ही अपना समर्थन धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति को दिया है और शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन मामले को विधानसभा में भी रखने का काम किया है।

धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति को कई संगठनों का समर्थन है हांसिलः

इस विशाल जन समर्थन सभा में धजवा पहाड़ बचाओ संघर्ष समिति के सहयोगी संगठन के रूप में जन संग्राम मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष युगल किशोर पाल, गढ़वा जिला प्रभारी अशोक पाल, पलामू जिला अध्यक्ष बृजनंदन मेहता सीपीआईएमएल (भाकपा माले) के सचिव आरएन सिंह, वरिष्ठ तिवारी, बीएन सिंह, सरफराज आलम, मूलनिवासी संघ के विनय पाल, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) के दिव्या भगत, दानिश आलम, सर्वहारा जन संघर्ष मोर्चा के राम लखन पासवान, पुष्पा भोक्ता, पीटीआई के संतोष पाल, अखिल भारतीय पाल महासभा के धर्मेंद्र कुमार पाल सहित कई अन्य जन सहयोगी संगठनों के लोग शामिल हुएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.