महेंद्र सिंह धोनी देवड़ी पहुंच, देवड़ी माता का लिया आशीर्वाद…

0
5

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी….

राँची: भारतीय क्रिकेट  टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज सुबह 11 बजे तमाड़ स्थित दिवड़ी मंदिर पहुंचे और माता से लिया आशिर्वाद, मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा के द्वारा लगभग 20 मिनट तक पुरे विधि विधान से पुजन संपन्न कराया गया।  हालांकि मंदिर से निकलकर नारियल फोड़ने के समय भीड़ के वजह से महेंद्र सिंह धोनी रांची गिरते गिरते बचे डीएसपी और थानेदार ने पकड़ कर संभाल लिया । धौनी अपनी ओडी कार से खुद ड्राईव करते हुए अपने दोस्त चिंटु के साथ मंदिर पहुंचे थे। माना जा रहा है आईपीएल की नीलामी के बाद माता देवड़ी का आशीर्वाद लेने ही धोनी मंदिर पहुंचे थे। जहां उन्होंने माता से अपनी टीम जीत के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

Dhoni

बता दें कि माही के आने की खबर पाते ही उनके चाहने वाले काफी उत्साहित थे। लोगों के बीच  उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची रही। हालांकि धोनी ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और हाथ हिला कर सभी का अभिवादन भी किया और सेल्फी भी लिया। 

इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए बुंडू डीएसपी खुद उनके साथ मौजुद रहे और मंदिर परिसर में सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.