रिपोर्ट:- वसीम अकरम….
राँची: रांची-साहू समाज के प्रदेश कायार्लय महावीर नगर में लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन झारखण्ड प्रदेश के घोषित अध्यक्ष सुनील साहू ने किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। बतौर विशिष्ट अतिथि पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी डाॅ जगन्नाथ प्रसाद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता एवं राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनलाल गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में लोकसभा और विधानसभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हमारी पार्टी अपने भारतीय संविधान में पूर्ण आस्था रखती है। आजादी के 75 वर्षों बाद भी दलित, आदिवासी, पिछड़ा और धामिर्क अल्पसंख्यकों को सामाजिक न्याय नहीं मिला। इसके लिए पार्टी जोरदार संघर्ष करेगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह झारखण्ड प्रदेश प्रभारी डाॅ जगन्नाथ प्रसाद ने कहा कि जो भी पार्टी या सरकार जात आधारित जनगणना नहीं चाहती वह दलित, आदिवासी और पिछड़ो का हितैषी हो ही नहीं सकती।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है और इसे धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है। यह बदार्स्त नहीं किया जायेगा।
राष्ट्रीय महासचिव सतीश गांधी ने कहा कि लम्बे समय से मौखिक परीक्षा के नाम पर हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके खिलाफ जोरदार आवाज उठायेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में खूंटी जिला से कुमार ब्रजकिशोर, लातेहार जिला से राम प्यारे साहू, चतरा जिला से संजय स्नेही, कोडरमा जिला से डाॅ विशाल कुमार, देवघर जिला से रामप्रसाद मंडल, पाकुड़ जिला से रंजन साहा, दुमका जिला से रजत कांती गोराई, गिरिडीह जिला से भागवत साह, राँची जिला से हिरालाल साहू, हजारीबाग जिला से कुंज बिहारी साहू, सिमडेगा जिला से दिलमोहन साहू एवं अन्य जिला समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों नें पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि 2024 तक मैं किसी भी प्रकार का कोई भी चुनाव नहीं लड़ूँगा। सभी जिला और विधानसभा क्षेत्रों का लगातार दौरा करके मजबुत संगठन और जनाधार तैयार करूँगा। दलित, आदिवासी, पिछड़ा और धामिर्क अल्पसंख्यक के साथ छल करने वाली पाटीर्योें को सबक सिखाया जायेगा। इस अवसर पर संजय साहू, कुंज बिहारी साहू, बलदेव साहू, हीरा लाल साहू, यशवंत साहू, अमिताभ साहू, राजेश कुमार साहू, विवेकानंद, विक्रम नाग, मनीष कुमार, संजय कुमार, पंचू महतो, शंकर प्रसाद साहू, बाबूलाल, अनिल कुमार साहू, संतोष कुमार, सजीवन साहू, राजकुमार साहू, कपिल कुमार, दशरथ साहू, पंकज कुमार, रामबाबू, आदित्य प्रसाद, भागवत साहू, रिंकू साहू आदि लोग उपस्थित रहे।