खूंटी फिर हुआ शर्मसार, कोचांग गैंग रेप के बाद फूदी में 6 लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने…

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

खूंटी फिर हुआ शर्मसार, कोचांग गैंग रेप के बाद फूदी में 6 लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला आया सामने

खूंटीः खूंटी जिले का आपराधिक छवि सुधरने का नाम नही ले रहा है। पत्थलगड़ी मुवमेंट के दौरान कोचांग में हुए कई लडकियों के साथ गैंगरेप की घटना के बाद एक बार फिर 6 लड़कियों के साथ गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है।

बताया जा रहा है कि कालामाटी के समीप गांव की बच्चियों के साथ गैंग रेप की घटना हुई है। सभी लड़कियां मेला देख कर अपने घर लौट रही थी, तभी रास्ते में ही दूसरे गांव के 7-8 लड़कों ने उन लडकियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित बच्चियों के गांव के ग्रामीण मुखिया के घर पहुंचे और मामले की जानकारी देते हुए पुलिस को भी घटना की सूचनी दी गई।

घटनास्थल स्थल पर जिले के एसपी, एसडीपीओ व अन्य अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल के साथ मेला परिसर का भी जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुशार सभी आरोपी हातुदामी गांव के हैं। मिली जानकारी के अनुसार भुक्तभोगी दो लड़कियां रात के दस बजे अपने घर पहुंचे और अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद रात में ही आक्रोशित गांव वाले अन्य चार लड़कियों को खोजने के लिए निकलें और चारों लड़कियों को एक बंद घर से बरामद किया गया। पीड़ित लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं ताजा खबर ये हैं कि पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.