कांके प्रखंड प्रमुख, सोमनाथ मुंडा का वादा, अब प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने में नहीं घीसेगा जनता का चप्पल….

0
10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः कांके प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने की पहल कांके प्रखंड के नवनिर्वाचित, प्रमुख सोमनाथ मुंडा के द्वारा शुरु कर दिया गया है। गुरुवार को प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अंजय बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष, सुरेश बैठा और प्रखंड अतर्गत सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में फिता काट कर प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

अपनी शिकायत लेकर प्रमुख कार्यालय पहुंचने वाले हर पीड़ित को मिलेगा न्यायः सोमनाथ मुंडा

उद्घाटन के मौके पर प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने ताजा खबर झारखंड के वरीय संवाददाता वसीम अकरम से बातचीत में ये भरोषा दिया कि अब तक प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते प्रखंड को पीड़ित लाभुकों का चप्पल घींस जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रखंड और प्रमुख कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचने वाले हर पीड़ितों को न्याय मिलेगा, अब उनका चप्पल नहीं घींसेगा।

कांके प्रखंड के सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों का प्रमुख, सोमनाथ मुंडा को मिला साथः

सोमनाथ मुंडा ने कहा कि प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख उपप्रमुख के कार्यालय होने पर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से सीधा रूबरू हो पाएंगे और विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग भी होगी। हमारी प्राथमिकता कांके प्रखंड को आदर्श प्रखंड बनाने की है और सभी पंचायत जनप्रतिनिधियों ने मुझे इस कार्य में सहयोग करने का भरोषा दिया है। पूर्व में कई भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांके प्रखंड कार्यालय या यूं कहें की पुरे कांके प्रखंड की छवि खराब हुई है, लेकिन अब भ्रष्टाचारियों की दाल कांके प्रखंड में गलने वाली नही है। ना सिर्फ जन प्रतिनिधि बल्कि क्षेत्र की जनता भी भ्रष्टाचारियों पर पैनी नजर रखेगी।

उद्घाटन के मौके पर ये सभी रहें मौजुदः

उद्घाटन समारोह में उप प्रमुख अजय कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी शीलवंत भट्ट, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार बैठा, जिप सदस्य सुषमा देवी, जिप सदस्य हिना परवीन, जिप सदस्य किरण साहू, जिप सदस्य संजय महतो, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष जमील अख्तर, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दीपक साहू, मीडिया प्रभारी मुश्ताक़ अंसारी और पूर्व जीप सदस्य एनुल हक अंसारी सहित कांके प्रखंड के सभी पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.