रांची में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने बनाया मानव श्रृंखला….

0

रिपोर्ट- बिनोद सोनी…

रांची में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा ने बनाया मानव श्रृंखला….

राँची: सीएए, एनआरसी और एनपीआर के भारी विरोध के बीच सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा इसके समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।

भाजपा के नेता और कार्यकर्ता देशभर में जन जागरण और समर्थन में प्रदर्शन कर लोगों को इन कानूनों की बारीकियां समझाने में लगे हैं। इसी क्रम में राजधानी रांची में कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मानव श्रृंखला का निर्माण भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में किया गया। इस मानव श्रृंखला में सैंकड़ों लोग तिरंगा और हाथों में तख्तियां लिए प्रदर्शन करते नजर आए। रांची के सांसद संजय सेठ ने इस मानव श्रृंखला में अपना योगदान दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेहरू-लियाकत समझौता का उल्लंघन लगातार कांग्रेस कर रही है। इस समझौते का समर्थन 1947 में महात्मा गांधी ने भी किया था। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.