ताजा खबर झारखंड के खबर का असर, पशुओं की जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची इचापीढ़ी पंचायत…

0
10

रिपोर्ट- वसीम अकरम…

रांचीः राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में पशुओं में “लंपि” बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं। इस खबर का प्रसारण ताजा खबर झारखंड में बीते शुक्रवार को काफी प्रमुखता से किया गया था, जिसके बाद पशु स्वास्थ्यकर्मियों की नींद टूटी और शनिवार को पशु चिकित्सकों की टीम। इचापीढ़ी पंचायत पहुंची और गांव में बीमार पशुओं की जांच शुरु की। पूर्व में दो पशुओं की मौत बीमारी से हो चुकी है। मृत पशुओं में लंपि वायरस से होने वाले बीमारी के लक्षण देखे गए थें।

ताजा खबर झारखंड के खबर को प्रमुख, सोमनाथ मुंडा ने गंभीरता से लेते हुए बीएचओ को किया तलबः

जानकारी देते चले कि, राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में “लंपि” वायरस के लक्षण के कई पशुओं में पाए गए हैं। कई किसानों के पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इचापीढ़ी पंचायत के मुखिया लाखों उरांव और उप-मुखिया गुफरान अंसारी ने चिकित्सकों पर आरोप लगाया था, कि फोन पर सूचना देने के बाद भी किसी तरह की कोई मदद नहीं मिल रही है। जिसके बाद मुखिया, लाखो उरांव ने ताज़ा खबर झारखंड के मुख्य संवाददाता, वसीम अकरम को फोन कर पुरी स्थिति से अवगत करवाया। मुखिया से पुरी जानकारी मिलने के बाद वसीम अकरम ने क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित किसान और अन्य पशु पालकों से बात की और उनकी समस्याओं को समझने क बाद खबर का प्रकाशन किया। खबर के प्रकाशन के बाद कांके प्रखंड प्रमुख, सोमनाथ मुंडा ने खबर को संज्ञान में लेकर शनिवार को ही अपने प्रखंड कार्यालय में बी.एच.ओ. को तलब किया, साथ ही पशु चिकित्सकों से फोन पर भी बात कर मामले को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों और अधिकारियों को तत्काल क्षेत्र में जाकर चिकित्सा करने का निर्देश दिया।

प्रमुख सोमनाथ मुंडा बीएचओ को तलब करते हुए और मुखिया , उप मुखिया से जानकारी लेते चिकित्सकों की टीम.

पशु चिकित्सकों ने लंपि वायरस के लक्षण और बचाव की जानकारी पशु पालकों को दीः

शनिवार को पशु चिकित्सकों की एक टीम जिसमें  डॉक्टर निदर कौर,  डॉक्टर प्रमोद श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र शामिल थें, अपनी टीम के साथ पिठोरिया क्षेत्र के बीमार पशुओं की जांच करने पहुँचे। इस दौरान बीमार पशुओं का ईलाज शुरू किया गया। वहीं किसानों को “लंपि”  वायरस के बारे जानकारी देते हुवे इस के लक्षण और बचाव के तरीके भी बताए।

मृत पशु जिसमें लंपि वायरस के लक्षण देखे गएं, और पशुओं की जांच करते पशु चिकित्सकों की टीम.

मौके पर पंचायत के मुखिया, लाखो उरांव, उप-मुखिया गुफरान अंसारी, कृषक मित्र सफीउल्ला अंसारी (बब्लू) दूध मित्र आसिफ अली भी मौजूद थें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.