प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लगाया जनता दरबार, सुनी लोगों की फरियाद……..

2

रिपोर्ट :- बिनोद सोनी…..

राँची: आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए झारखंड कांग्रेस एक बार फिर से पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार का कार्यक्रम शुरु हो गया। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में जन सुनवाई लगा, जिसमें राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लोगों की फरियाद सुनी। वहीं मंत्री ने आम लोगों की समस्याओं का ऑन स्पोर्ट्स समाधान करने का प्रयास किया झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के निर्देश के बाद राज्य के कांग्रेस कोटे के मंत्रियो की जनसुनवाई के तहत रांची में यह पहली सुनवाई थी, वहीं हर सप्ताह प्रदेश मुख्यालय में जनता दरबार लगेगा। हालांकि झारखंड प्रभारी के निर्देश के बावजूद भी बीते दो शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में कोई मंत्री नही बैठे। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता लोगों की फरियाद सुनी।

जिला के कार्यकर्ताओं की पीड़ा सुनने,सरकार और संगठन की खाई को पाटने के लिए प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मंत्रियो को 6-6 जिलो का दौरा करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत मंत्रियो का जिला का दौरा शुरू हो चुका है। इसी के तहत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रांची जिला कांग्रेस के कार्यलय में आज जनसुनवाई की जबकि शनिवार को जनता दरबार की शुरुआत ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम करेंगे।

taazakhabar

"TAAZA KHABAR JHARKHAND" is the latest news cum entertainment website to be extracted from Jharkhand, Ranchi. which keeps the news of all the districts of Jharkhand. Our website gives priority to news related to public issues.

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *